Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
54 साल की उम्र में जवां और फिट तो माधुरी दीक्षित की तरह करें ये 1 योगासन
अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों दिलों को धड़काने वाली माधुरी दीक्षित, 54 साल की उम्र में बला की खूबसूरत नजर आती है। इस उम्र में भी माधुरी अपने से कम उम्र की हिरोइन को कड़ी टक्कर देती हैं। माधुरी दीक्षित अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में 21 जून अंतरार्ष्ट्रीय योग दिवस से पहले माधुरी ने अपने 3 वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

इन वीडियो में उन्होंने अपने फैंस को योग के प्रति इंस्पायर्ड किया है कुछ दिनों पहले माधुरी ने तुलासन करते हुए अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। हाल ही में माधुरी इसका वीडियो शेयर किया आप भी खुद को फिट और खूबसूरत बनाए रखने के लिए आप भी माधुरी की तरह इसे कर सकती हैं। आइए इसे करने के तरीके और फायदों के बारे में जानते है।
तुलासन का मतलब
इस योग की सबसे अच्छी बात ये है कि आप बिना किसी उपकरण के आसानी से कर सकती हैं। तुलासन योग के सबसे महत्वपूर्ण आसनों में से एक है। यह दो शब्दों का मेल है, जहां तुला का अर्थ संतुलन और आसन का अर्थ मुद्रा है। तुलासन लोटस पोज का एडवांस रुप है, इसे रेज लोटस पोज मुद्रा भी कहा जाता है। लेकिन इससे पहले कि हम आपको तुलासन करने के लाभ बताएंगे इसे कैसे करना है? तो आइए इसे करने के सही तरीके के बारे में जानें।
तुलासन करने के फायदे
- पद्मासन (लोटस पोज) में अपनी योग चटाई पर बैठ जाएं।
- अपने हाथों को आराम दें और उन्हें अपने हिप्स के पास रखें।
- अब, दोनों हथेलियों को फर्श पर प्रेस करें अपने हाथों को सीधा रखें।
- सांस छोड़ें और अपने ऊपरी शरीर को ऊपर उठाने की कोशिश करें।
- अपने शरीर के वजन को अपने दोनों हाथों पर बैलेंस करें। जितना हो सके इस मुद्रा में रहने की कोशिश करें।
- शुरुआत में इस मुद्रा में 10 से 20 सेकंड तक रह सकती हैं।
- इस मुद्रा से बाहर निकलने के लिए, धीरे-धीरे सांस लें और वापस प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।
- अपने पैरों को सीधा करें और रिलैक्स करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
