Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
मीरा राजपूत ने बताया वो रोजाना पीती है घी, जानें इस आयुर्वेदिक थेरेपी के फायदे
बचपन से ही, हमारी दादी-नानी हमें घी खाने की खूब सलाह देती थी। घी हर भारतीय रसोई में मिलने वाली सबसे जरुरी और विशेष खाद्यपदार्थों में से एक है। घी खाने से न सिर्फ हड्डियां मजबूत होती है। बल्कि स्किन भी बेदाग और चमकदार होती है। कई सेलिब्रेटी और न्यूट्रिशियन भी घी के फायदे गिना चुके हैं।

लेकिन हाल ही में मीरा राजपूत ने खुलासा किया है कि वह बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए घी पीती हैं। आयुर्वेद में इसे स्नेहन कहा जाता है। यह एक थेरेपी होती है जो शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने का काम करता है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में मीरा ने बताया है कि औषधीय घी या स्नेहन पीने का उनका उद्देश्य इंटरनल ओलिएशन है।
उन्होंने लिखा कि, 'घी हमारे शरीर के लिपिड की संरचना के सबसे करीब है। यह विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है, और शरीर की कोशिकाओं को पोषण देता है। आपको धीरे-धीरे घी की मात्रा को तब तक बढ़ाना होता है, जब तक कि यह आपके शरीर को भर न दे और आपके छिद्रों से बाहर न आ जाए।' बता दें कि घी में विटामिन ए, डी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मिनरल्स और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं। ऐसे में आयुर्वेद इसके सर्वोत्तम फायदे के लिए खाली पेट घी के सेवन की सलाह देता है।
स्नेहन क्या होता है?
स्नेहन या घी पीना आयुर्वेदिक डिटॉक्स थेरेपी का हिस्सा है। यह शरीर को आंतरिक रूप से स्वच्छ बनाता है। ये 7-8 दिनों की पूरी प्रकिया होती है। इसमें कुछ मिनटों के अंतराल में घी का सेवन किया जाता है। आमतौर पर इसे आयुर्वेद के डॉक्टर की निगरानी में करने की सलाह दी जाती है।
इस चीज का ध्यान रखें
स्नेहन शुरू करने से पहले शरीर को घी के उचित पाचन के लिए तैयार किया जाता है। इसका मतलब है कि हमें शरीर की अग्नि (पाचन अग्नि) को मजबूत करना होता है और कुछ निश्चित दिनचर्या अपनानी होती है। इसे करने से पहले मसालेदार खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक्स के सेवन की सख्त मनाही होती है।

घी पीने के फायदे:
- बाहरी रूप से, सूखापन से निपटने के लिए घी लगाया जाता है
- घी का उपयोग जलन, दाने और सूजन के इलाज के लिए भी किया जाता है
- इंफेक्शन से बचने के लिए अक्सर स्कैल्प पर घी लगाया जाता है
- बालों का रूखापन दूर करने के लिए भी घी लगाया जाता है
- घी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है जो शरीर को आराम पहुंचाता है
- नियमित रूप से घी का सेवन शरीर के वजन कम करने में मदद करता है
- यह हेल्दी हार्ट को सर्पोट करता है।
- लैक्टोज उत्पादों के लिए घी एक स्वस्थ विकल्प है
- यह अनहेल्दी कोलेस्ट्रॉल को कम करता है
किसी भी नए आहार को शुरू करने से पहले किसी विशेषज्ञ से बात करना जरुरी होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications