Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
लंच में चावल खाते ही आती है सुस्ती, न्यूट्रीशियनिस्ट पूजा मखीजा ने बताई वजह और कैसे इससे बचें
क्या ये आपके साथ भी होता है कि आप कोई काम कर रहे हो और अचानक लंच में चावल खाने के बाद, आपको सुस्ती आने लगती है और नींद की वजह से आंखे भारी होनी लगती है? क्योंकि आप आलस और सुस्ती महसूस करने लगते हैं! खैर, यह अकेले आपकी कहानी नहीं है! ये सामान्य है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चावल खाने के बाद अचानक से झपकी लेने की इच्छा क्यों होती है?
आपके इस सवाल का जवाब सेलिब्रिटी न्यूट्रीशियनिस्ट पूजा मखीजा के पास है, जिन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके बताया है कि चावल खाना कैसे आपके सुस्ती की वजह बनता है और इससे बचने का क्या तरीका है।

चावल और नींद का रिश्ता
भारत के हर क्षेत्र में चावल मुख्य आहार में से एक है। बहुत से लोग चावल को अपने मुख्य भोजन के हिस्से के रूप में खाते हैं। आमतौर पर लोगों को लगता है कि चावल की विविधता और क्वालिटी शायद नींद की मुख्स वजह होती है। इसे लेकर पूजा मखीजा कहती हैं कि किसी भी कार्ब का शरीर में एक समान प्रभाव होता है। कार्ब्स शरीर में जाकर ग्लूकोज में परिवर्तित हो जाते हैं और ग्लूकोज एक ऐसा तत्व है जिसे इंसुलिन की जरूरत होती है।
जब एक बार शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ जाती है, तब यह मस्तिष्क को ट्रिप्टोफैन के आवश्यक फैटी एसिड में जाने के लिए लिए प्रेरित करता है जो मेलाटोनिन और सेरोटोनिन को बढ़ाता है और यही नींद को बढ़ाने वाले हार्मोन है। इस प्रोसेस में तंत्रिका तंत्र जो कि एक प्रतिक्रिया है और इस वजह से शरीर में ऊर्जा थोड़ी कम हो जाती है और शरीर में सुस्ती सी आने लगती है।
अब आप सोच रहे होंगे कि दोपहर के भोजन में चावल खाना ही बंद कर देना चाहिए या इसे खाना अवॉइड करना चाहिए। लेकिन पूजा का मनाना है कि सुस्ती के चलते चावल खाना छोड़ना कोई रास्ता नहीं है। मगर पूजा ने ऐसे दो आसान से सॉल्यूशन बताएं जिससे चावल खाने से नींद नहीं आएंगी।

हल्की मात्रा में भोजन खाएं
पूजा का कहना है कि लोग लंच में रोटियों की तुलना में अधिक चावल का सेवन करते हैं जिससे हैवी लंच की वजह से नींद आने लगती है। जितना अधिक आप खाएंगे उतना ही अधिक आपको थकान सी लगने लगेगी और नींद आएगी। इसलिए, कोशिश करें की आप कम मात्रा में चावल खाएं इससे शरीर में कार्बोहाइडेड का सेवन कम होगा और कम थकान महसूस होगी इसके साथ आपको कम नींद का अहसास होगा।
कम मात्रा में कार्ब्स खाएं
पोषण विशेषज्ञ कहती हैं कि लंच में कम कार्ब्स लेना एक सही विकल्प हो सकता है। आपको अपने लंच में 50% सब्जियां, 25% प्रोटीन और 25% कार्ब्स की मात्रा लेनी चाहिए। कम कार्ब्स का चयन करें इससे शरीर को आवश्यक ऊर्जा भी मिल जाएगी। कम नींद और सुस्ती के लिए कम कार्ब्स का सेवन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
