Latest Updates
-
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त
प्रेगनेंसी के बाद श्वेता तिवारी ने कम किया 10 किलो वजन, इंस्टाग्राम में शेयर की वेटलॉस जर्नी
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर की। उन्होंने इस पोस्ट में बताया है कि उनके बेटे रेयांश के होने के बाद किस तरह उन्होंने वेटलॉस किया और इसके लिए उन्होंने अलग डाइट का सहारा लिया। इन दिनों श्वेता टीवी सीरियल 'मेरे डैड की दुल्हन' में नजर आ रही हैं इसके लिए उन्होंने अपना काफी वजन घटाया।

कब लिया वजन घटाने का फैसला
श्वेता तिवारी ने बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद उनका वजन 73 किलो हो चुका था, मगर टीवी पर नया रोल मिलने की वजह से उन्होंने खुद को उस कैरेक्टर में ढालने के लिये ट्रांसफॉर्मेशन करने का फैसला लिया। इंस्टाग्राम पर श्वेता ने लिखा, मेरा वजन 73 किलो था और मुझे 'हम तुम और देम' की शूटिंग शुरू करनी थी। जिससे पहले ही मुझे वेट कम करने के लिए कहा गया था। लेकिन मैं उस वक्त अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ बिजी थी और उस समय एक्सरसाइज के लिए समय नहीं मिला।

ऐसे कम किया 10 किलो वजन
श्वेता ने वजन घटाने के लिए डायटीशियन किनिता कदाकिया पटेल ने उनकी मदद की। न्यू बोर्न बेबी की देखभाल के साथ एक्सरसाइज करना थोड़ा मुश्किल था।

डाइट और एक्सरसाइज पर किया फोकस
किनिता की मदद से श्वेता ने 10 किलो वजन कम किया। इसके साथ एक्सरसाइज पर भी खूब फोकस किया। श्वेता भले ही कितनी बिजी हों लेकिन एक्सरसाइज करना नहीं भूलती।

प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़ गया था वजन
यह श्वेता की दूसरी प्रेग्नेंसी थी जब उन्होंने इतना वेट गेन किया। कुछ ही समय में बढ़े हुए वजन को कम किया। श्वेता ने अब अपने अपको फिर से फिट और यंग कर लिया है।



Click it and Unblock the Notifications
