Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पीरियड्स और एनीमिया के लिए फायदेमंद है सुक्कू कॉफी, जानिए इसके अन्य हेल्थ बेनिफिट्स

सुक्कू कॉफी या अदरक की चाय तमिलनाडु में एक लोकप्रिय हर्बल ड्रिंक है। सुक्कू कॉफी सिर्फ कॉफी के नाम से जाना जाता है, वास्तव में ये एक कॉफी नहीं है। आप इसे अपने रोजमर्रा की ड्रिंक के रूप में शामिल करना एक अच्छा विक्लप है। सुक्कू कॉफी इलायची, काली मिर्च, धनिया और अदरक को मिलाकर तैयार कर जाती है जो हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। सालों से इस कॉफी का इस्तेमाल तमिल के घरों में पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए की जाती है। इसकी खुशबू आपके नाक की रुकावट को खोलती है और बुखार और गले के संक्रमण से भी राहत दिलाती है। आइए जानते हैं सुक्कू कॉफी पीने के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में-
सुक्कू कॉफी के हेल्थ बेनिफिट्स
1. पाचन संबंधी परेशानी से राहत
पेट खराब हो, अपच, डायरिया, सर्दी या गले की खराश सुक्कू कॉफी आपको इन सभी समस्या से राहत दिलाने में मदद करती है। सुक्कू कॉफी में मौजूद अदरक और धनिया जैसी प्राकृतिक जड़ी बूटियों और मसालो से युक्त ये हेल्दी ड्रिंक आपके आंत के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा, सुक्कू कॉफी मतली के लिए सबसे प्रभावी इलाजों में से एक है। अगर आप मतली का अनुभव कर रहे हैं, तो एक कप सुक्कू कॉफी आपको अच्छी फील कराने के लिए अच्छा ऑप्शन है।
2. पीरियड्स में फायदेमंद
धनिया के बीज आपके पीरियड सर्कल को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। ये ड्रिंक पीने से आपके मासिक धर्म चक्र को नियंत्रित करने वाले हार्मोन को बढ़ावा देकर मासिक धर्म प्रवाह में सुधार करता है। सालों से, मासिक धर्म को संतुलित करने के लिए आयुर्वेदिक औषधि में धनिया का उपयोग किया जा रहा है, और यह पीरियड के दौरान असुविधा, सूजन, दर्द और ऐंठन को कम करने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा, अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण मौजूद होते हैं जो मासिक धर्म के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।
3. ब्लड प्रेशर कम करने में मददगार
बहुत से लोग हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं जो आपके हेल्थ के लिए काफी खतरनाक है। जब आप मसाले से भरे इस ड्रिंक का सेवन करते हैं, तो यह ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। यह खून के थक्कों और स्ट्रोक के विकास जैसी घातक स्थितियों की घटनाओं को भी कम करता है।
4. एनीमिया में लाभकारी
अगर आप छोटे बच्चों को इस तरह के हेल्दी ड्रिंक पिलाते हैं तो उन्हें एनीमिया की समस्या नहीं होगी। क्योंकि ये ड्रिंक आयरन युक्त ताड़ के गुड़ से तैयार किया जाता है जो एनीमिया के जोखिम को कम करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
