Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
विंटर सीजन में चाय और कॉफी की क्रेविंग करनी है कम, अपनाएं ये टिप्स

कई लोगों के दिन की शुरूआत बिना कॉफी या चाय के नहीं हो पाती है। खासकर सर्दी के मौसम में लोगों की चाय कॉफी पीने की आदत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। क्योंकि इस मौसम में हम गर्म चीजें पीना ज्यादा पसंद करते हैं। कैफीन आपके मूड को अच्छा करने के लिए जाना जाता है, लेकिन बहुत ज्यादा कैफीन भी आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। विंटर सीजन में कई लोग एक दिन में 10-10 कप कॉफी और चाय पीने लगते हैं। उन्हें चाय और कॉफी पीने की एक अलग लत लग जाती है। बहुत ज्यादा कैफीन आपके सेहत के साथ मानसिक हेल्थ पर भी गलत असर डालता है। लोगों को नींद नहीं आती, तनाव बढ़ जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं, सर्दी के मौसम में ज्यादा कॉफी और चय पीने की लत को कैसे कम किया जा सकता है।
चाय और कॉफी की क्रेविंग पर ऐसे पाएं नियंत्रण
1. अपनी रूटीन को बदलें
जब कॉफी या चाय की क्रेविंग की बात आती है, तो रूटीन को बदलना सबसे अच्छा होता है। छोटे-छोटे कॉफी और चाय के ब्रेक लेने से बचें। ताकि आप ज्यादा कॉफी और चाय पीने से बच सकें। ऐसा करने से आपके कॉफी और चाय की क्रेविंग को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
2. गर्मी पानी और नींबू से करें दिन की शुरुआत
अपने दिन की शुरुआत आप चाय या कॉफी पीने के स्थान पर गर्म पानी और नींबू पीने से करें। ये आपके हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी आपके पाचन क्रिया को भी मजबूत करने में मदद करता है।
3. हेल्दी डाइट फॉलो करें
हेल्दी और संतुलित डाइट आपके हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। आप अपनी डाइट में जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करें। अच्छी डाइट आपके शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में भी मदद करता है। जो आपकी कॉफी और चाय की क्रेविंग को कम करता है।
4. चाय या कॉफी को अन्य विकल्प के साथ बदलें
चाय और कॉफी की क्रेविंग को कम करने के लिए आप अन्य विकल्पों को चुन सकते हैं। जैसे हर्बल टी, हल्दी या इलाइची की दूध के विक्लप को चुन सकती हैं। ये चीजें आपकी पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करते हैं। खासकर कॉफी लवर्स के कैफीन की लत को कम करने के लिए डी-कैफीनयुक्त कॉफी एक बेहतर ऑप्शन है।
5. पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें
किसी भी व्यक्ति के लिए पर्याप्त नींद बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आपको भी कॉफी और चाय की लत को कम करना है, तो आप ये सुनिश्चित करें की आप अच्छी नींद ले रहे हैं। कॉफी और चाय की क्रेविंग को कम करने का यह सबसे अच्छा तरीका है। पर्याप्त नींद लेने से आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहेंगे और कॉफी, चाय की लालसा को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
