Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
बचपन में हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, 47 Kg वजन घटाकर रक्षा बनीं न्यूट्रिशन कोच, जानें उनकी वेट लॉस जर्नी
Fat To Fit: वेट लॉस सिर्फ हमारे शरीर की बनावट नहीं बदलता, बल्कि यह हमारी सोच, आत्मविश्वास और जिंदगी का नजरिया भी बदल सकता है। 21 वर्षीय रक्षा भलावी की कहानी इस बात का जीता-जागता उदाहरण है। बचपन से ही वजन ज्यादा होने के कारण रक्षा को कई बार बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा। यह न सिर्फ उनके आत्मविश्वास को हिला गया, बल्कि इमोशनल ईटिंग के कारण उनका वजन और बढ़ता गया। धीरे-धीरे वजन इतना अधिक हो गया कि रक्षा को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगीं। लेकिन एक दिन रक्षा ने ठान लिया कि अब उन्हें अपना वजन कम करना है और उन्होंने 47 किलो वजन घटाकर यह साबित कर दिया कि अगर ठान लिया जाए तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। Boldsky की 'फैट तो फिट' सीरीज में आज रक्षा भालवी से जानेंगे उनकी वेट लॉस जर्नी के बारे में -

रक्षा ने घटाया 47 किलो वजन
रक्षा बताती हैं कि कभी उनका वजन 116 किलो था। दिसंबर 2020 में जब वे सिर्फ 16 साल की थीं, तब उनके पीरियड्स एक महीने तक लगातार चलते रहे। यही वह पल था जब उन्हें एहसास हुआ कि अगर उन्होंने अभी खुद पर ध्यान नहीं दिया, तो आगे चलकर उनकी सेहत गंभीर खतरे में पड़ सकती है। यहीं से उनकी वेट लॉस जर्नी की शुरुआत हुई। उन्होंने ठान लिया कि वे अपनी सेहत के प्रति और ज्यादा लापरवाही नहीं करेंगी। 2 साल की कड़ी मेहनत के बाद रक्षा ने करीब 47 किलो वजन घटा लिया। आज उनका वजन लगभग 69 किलो है। रक्षा बताती हैं कि उन्होंने सिर्फ वेट लॉस ही नहीं, बल्कि काफी इंच लॉस बभी किया है। जहां पहले उन्हें 5xl कपड़े फिट आते थे, लेकिन अब वे साइज L पर आ चुकी हैं।
स्कूल लाइफ में झेला बॉडी शेमिंग का दर्द
स्कूल के दिनों में खाना रक्षा के लिए सुकून का जरिया था। लेकिन इसके कारण धीरे-धीरे उनका वजन बढ़ता गया और लोग उनका मजाक उड़ाने लगे। स्कूल में उन्हें कई बार बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा। स्कूल में क्लासमेट्स उनके मोटापे की वजह से उन्हें चिढ़ाते थे। कोई कहता था 'कौन सी चक्की का आटा खाती हो?', या उनके वजन पर भद्दे कमेंट करते। ये बातें सुनकर रक्षा अंदर ही अंदर खुद को कोसती थीं। लेकिन यही दर्द आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी ताकत बना गया।

वजन बढ़ने के साथ बिगड़ी सेहत
वजन बढ़ने के कारण रक्षा को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें एक्ने, हेयर फॉल, गर्दन पर काले पैच और घुटनों में दर्द जैसी समस्याएं होने लगी थीं। यहां तक कि उनके लिए सीढ़ियां चढ़ना भी मुश्किल हो गया था। तब उन्हें एहसास हुआ कि अगर उन्होंने इसमें अभी बदलाव नहीं किया, तो हालात और भी बदतर हो जाएंगे।
युवाओं में तेजी से बढ़ रहा मोटापा
रक्षा की कहानी अकेली नहीं है। आज बड़ी संख्या में किशोर और युवा कम उम्र में ही मोटापे का शिकार हो रहे हैं। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं। स्कूल और कॉलेज लाइफ में शारीरिक एक्टिविटी कम हो जाना, जंक फूड का ज्यादा सेवन, घंटों मोबाइल और स्क्रीन के सामने बैठे रहना, अनियमित नींद, स्ट्रेस, ये सब धीरे-धीरे वजन बढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा, टीनएज उम्र में शरीर हार्मोनल बदलाव से गुजरता है। अगर इस दौरान डाइट और एक्टिविटी पर ध्यान न दिया जाए, तो वजन तेजी से बढ़ता है। खासकर, लड़कियों में मोटापा पीरियड्स की अनियमितता, एक्ने, हेयर फॉल और इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी समस्याओं को जन्म दे सकता है।
फोन से शुरू की वेट लॉस जर्नी
रक्षा ने एक दिन अपने ट्रांसफॉर्मेशन की शुरुआत की। लेकिन उनके पास न कोई ट्रेनर था, और न कोई गाइड। उन्हें बस इतना पता था कि अब बदलाव जरूरी है। उन्होंने यूट्यूब से सिंपल वर्कआउट्स शुरू किए और हल्का कार्डियो किया। धीरे-धीरे उन्होंने इंटरनेट से न्यूट्रिशन, पोर्शन कंट्रोल और हेल्दी हैबिट्स के बारे में सीखना शुरू किया। लगातार मेहनत और धैर्य का नतीजा यह रहा कि जनवरी 2022 तक रक्षा ने करीब 47 किलो वजन घटा लिया।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग ने बदली सोच
रक्षा का कहना है कि असली बदलाव तब आया जब उन्होंने 2023 में घर पर डंबल्स के साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शुरू की। इससे न सिर्फ उनका शरीर मजबूत हुआ, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी नई ऊर्जा मिली। रक्षा बताती हैं कि वह हफ्ते में पांच दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और एक दिन कार्डियो करती हैं।
घर का बना खाना खाकर घटाया वजन
रक्षा बताती हैं कि उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी के दौरान कोई फैंसी डाइट फॉलो नहीं की। उनका फोकस हमेशा सादा, संतुलित और घर के बने खाने पर रहा है। हालांकि वह मानती हैं कि आज भी उनके अंदर खाने को लेकर पुराने डर मौजूद हैं, लेकिन वह धीरे-धीरे उनसे बाहर निकल रही हैं। रक्षा वजन घटाने के लिए यह डाइट प्लान फॉलो करती हैं -
दिन की शुरुआत - नींबू, जीरा या चिया वॉटर
वर्कआउट से पहले - भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स
वर्कआउट के बाद - प्रोटीन शेक
नाश्ता - पोहा, मूंग चीला, ओट्स, उपमा या स्मूदी
लंच - मल्टीग्रेन रोटी, हरी सब्जियां, थोड़ी मात्रा में चावल या मिलेट्स और सलाद
शाम का स्नैक्स - भुना चना या मखाना
डिनर - खिचड़ी, क्विनोआ या मिलेट्स के साथ सलाद

वजन घटाकर सीखा खुद से प्यार करना
रक्षा बताती हैं कि कि पहली बार जब वे नॉर्मल साइज के कपड़ों में फिट हुईं, तो वो पल उनके लिए बहुत इमोशनल था। उनकी आंखों में ख़ुशी के आंसू थे। उन्हें लगा जैसे उन्होंने सिर्फ वजन नहीं घटाया, बल्कि अपनी जिंदगी वापस पाई है। लेकिन उनका सफर सिर्फ शारीरिक बदलाव तक सीमित नहीं था। उन्होंने अपने आत्मविश्वास पर भी काम किया। आज भी कई बार वह अपनी बॉडी इमेज को लेकर असुरक्षित महसूस करती हैं। आज भी कभी-कभी जब आसपास के लोग हंसते हैं, तो लगता है कि कहीं ये मुझपर हंस रहे हैं। कैमरे के सामने आना आज भी उनके लिए आसान नहीं है। इन्हीं डर और असुरक्षाओं से लड़ने के लिए रक्षा ने 2025 में सोशल मीडिया पर अपनी जर्नी शेयर करना शुरू किया। उनका मकसद सिर्फ अपनी कहानी बताना नहीं, बल्कि उन लोगों तक पहुंचना था जो बॉडी शेमिंग, मोटापे और आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहे हैं।
रक्षा ने दी खुद को स्वीकार करने की सीख
रक्षा की वेट लॉस जर्नी से हमें यह सीख मिलती है कि वेट लॉस सिर्फ शरीर की बनावट को बदलने की प्रक्रिया नहीं है। यह खुद को समझने और स्वीकार करने की जर्नी है। अगर इरादा मजबूत हो, तो कोई भी कठिन काम मुमकिन है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
