Latest Updates
-
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व
हाइपरकोलेस्ट्रॉलएमिया से कैसे बचें?
हाइपरकोलेस्ट्रॉलएमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमे रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा सामान्य से अधिक होती है। 240 से अधिक मिलीग्राम की कोलेस्ट्रॉल मात्रा ज्यादा मानी जाती है, एक सामान्य व्यक्ति में यह मात्रा 200 मिलीग्राम या उससे कम होती है। आम तौर पर उच्च कोलेस्ट्रॉल से होने वाली समस्याओं के कोई स्पष्ट लक्षण नहीं है!
लेकिन इससे होने वाली समस्याओं में सीने में दर्द या दिल के दौरे की सम्भावना आदि शामिल है। व्यायाम और स्वस्थ आहार की सरल जीवन शैली से इसे रोका जा सकता है।

आइये जानते हैं इससे बचने के कुछ उपाय-
1. वसा रहित आहार लें- खाने में एक कम वसा वाले आहार जैसे ताजा सब्जियां, फल, साबुत अनाज, पतला मांस आदि का इस्तेमाल करें। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, इन खाद्य पदार्थों से सामान्य कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में मदद मिलती है। प्रत्येक सप्ताह कम से कम दो बार मछली का सेवन करें और वसा रहित डेयरी उत्पाद लें।
2. नियमित व्यायाम करें- सही वजन और स्वस्थ शरीर बनाये रखने के लिए सप्ताह में पांच दिन व्यायाम जरूर करें। रोजाना कम से कम 30 मिनट तक पैदल चलें। तैराकी, बाइकिंग, एरोबिक्स, नृत्य आदि गतिविधियों से भी कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद मिलती है।
3. धूम्रपान छोडे़- यदि आप धूम्रपान करते हैं तो इसे बंद कर दें और पैसिव स्मोकिंग से भी बचें। ऐसे स्थानों पर जाने से बचें जहां लोग धूम्रपान करते हैं।
4. टाइम से अपने कोलेस्ट्रॉल की जांच करें- वर्ष में एक बार भूखे पेट रक्त परीक्षण जरूर कराएँ। अपने कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए समय-समय पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
5. डॉक्टर से चेकअप करवाएं- यह मालूम करें की आपके परिवार में यह बीमारी पहले किसी और को तो नहीं थी। उच्च कोलेस्ट्रॉल की बीमारी आनुवंशिक भी हो सकती है इसके बारें में भी डॉक्टर से सलाह लेतें रहें। केवल एक डॉक्टर ही स्वास्थ्य की सही जानकारी दे सकता है और उपचार कर सकता है अततः बिना डॉक्टर की सलाह के कोई नया व्यायाम शुरू ना करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
