Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
25 के बाद भी इन 5 असरदार तरीकों से बढ़ सकती है हाइट
क्या आप भी 20 की उम्र के पड़ाव में अपनी हाइट को लेकर संतुष्ट नहीं हैं। क्या आप कुछ और ईंच अपना कद बढ़ाना चाहते हैं?
वयस्क होने पर ग्रोथ हार्मोन के धीमे उत्पादन की वजह से कद बढ़ने की प्रक्रिया रूक जाती है। ये हार्मोंस मनुष्य के विकास को नियंत्रित करते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि हड्डियों के सिरों पर ग्रोथ प्लेट्स या एपिफिसिस की उपस्थिति के कारण ही हड्डियों की लंबाई बढ़ती है। पिट्यूटरी ग्लैंड मानव ग्रोथ हार्मोन उत्पन्न करता है जो कि ग्रोथ प्लेटलेट्स में हड्डियों के विकास को उत्तेजित करता है।

अगर आप भी 25 की उम्र के बाद अपना कद बढ़ाना चाहते हैं तो ये आसान उपाय इस काम में आपकी मदद कर सकते हैं।

स्वस्थ और संतुलित आहार
कद बढ़ाने के लिए संतुलित आहार बहुत जरूरी होता है। गाजर, अंडे की जर्दी, मछली (ट्यूना, साल्मन और मैकरेल), आलू, पत्तेदार हरी सब्जियां, चिकन, बींस, नट्स, मटर, फल एवं डेयरी उत्पादों को आहार में शामिल करने की सलाह दी जाती है। कद बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है कि आपके शरीर में आवश्यक विटामिंस, मिनरल्स और पोषक तत्वों को सोखने की पर्याप्त क्षमता हो। शरीर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए दिन में 6 से 8 गिलास पानी जरूर पीएं। ट्रांस और सैचुरेटेड फैट युक्त चीजें खाने से बचें क्योंकि ये पचाने में मुश्किल होते हैं और पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा उत्पन्न करते हैं।

एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग
तैराकी और साइकिल चलाने से भी हाइट बढ़ने में मदद मिलती है लेकिन अगर आप अपना मनचाहा कद पाना चाहते हैं तो रोज स्ट्रेचिंग और एक्सरसाइज भी करें। एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग करने पर शरीर का विकास होता है जिससे कद बढ़ने की प्रक्रिया मजबूत होती है। अपनी मुद्रा में सुधार लाकर भी कम से कम एक ईंच कद तो बढ़ाया जा सकता है। आगे झुकने, स्पॉट हाई जंप, रोप स्किपिंग, बर्पीस, बार हैंगिंग जैसी कई एक्सरसाइज से आप 25 साल की उम्र के बाद भी अपना कद बढ़ा सकते हैं।

धूप में बैठें
हाइट बढ़ाने में विटामिन डी बहुत मदद करता है। विटामिन डी हड्डियों के विकास को प्रभावित करता है इसलिए लंबाई बढ़ाने के लिए ये बहुत आवश्यक माना जाता है। विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत सूर्य की रोशनी होती है। धूप में बैठने से शरीर को विटामिन डी की जरूरी खुराक मिल जाती है। सुबह जल्दी उठकर या दोपहर में सनबाथ लेना लाभकारी रहता है क्योंकि इस समय यूवी रेडिएशन सबसे कम होती हैं।

योग
रोज योग करने के अनगिनत फायदे हैं। योग से उचित मुद्रा में बने रहने में मदद मिलती है। अलग अलग योग मुद्राओं से शरीर में लचीलापन आता है। योग लंबाई बढ़ाने के अलावा शरीर के संपूर्ण विकास में मदद करता है। ताड़ासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन, अधो-मुख स्वनासन, सर्वांगासन और स्ट्रेचिंग की मदद से लंबाई बढ़ सकती है।

पर्याप्त नींद लें
गहरी नींद के दौरान ही ग्रोथ हार्मोन हड्डियों को लंबा और मोटा करने का काम करता है। आपके सोने का तरीका भी सही विकास को प्रभावित करता है। सोते समय साफ, मुलायम और आरामदायक कपड़े पहनें एवं आरामदायक गद्दे पर सोएं।
इन आसान तरीकों की मदद से आप 25 साल की उम्र के बाद भी कद बढ़ा सकते हैं। अब अगर आपकी हाइट ज्यादा नहीं है और आप कद बढाना चाहते हैं तो आपको ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। उपरोक्त बताए गए तरीकों से आप कद बढ़ाने का कारगर प्रयास कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
