Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ाने और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए खाएं यें हेल्दी फूड

बदलते मौसम में कई तरह की स्वास्थ्य समस्या होने लगती है। खासकर ठंड में इम्युनिटी और पाचन तंत्र पर ज्यादा असर पड़ता है। इस मौसम में अनहेल्दी फूड और गतिविधियों में कमी आने के कारण पेट खराब हो सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक पाचक अग्नि पाचन क्रिया को बहुत प्रभावित करती है। जबकि एक हेल्दी लाइफस्टाइल और आहार वाले लोगों की पाचन क्रिया सर्दियों के मौसम में भी तेज होती है। हालांकि, लंबे समय तक ठंडे तापमान के संपर्क में रहने से चयापचय कम हो जाता है और पाचन क्रिया प्रभावित होती है। इसलिए ठंड में सेहत का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी हो जाता है। लेकिन सर्दी में पाचन शक्ति को स्वास्थ्य रखने के लिए अ च्छे आहार को अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी होता है। आइए आपको कुछ सुपरफूड्स के बारे में बताते हैं, जो आपके पाचन क्रिया को हेल्दी रखने और आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ाने में मदद करता है।

फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ
फाइबर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन सर्दियों के मौसम में फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से ज्यादा लाभ मिलता है। फाइबर में उच्च खाद्य पदार्थ पाचन प्रक्रिया को विनियमित करने में मदद करता हैं। सर्दियों के समय में सभी हरी पत्तेदार सब्जियां फाइबर देती हैं। गाजर, मूली, अमरूद, सेब सर्दियों के समय में जरूर खाने चाहिए।

प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ
सर्दियों के मौसम में प्रोटीन स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा स्त्रोत होता है। प्रोटीन से भरपूर भोजन करने से पाचन तंत्र अच्छा से काम करता है। पेट में गैस या एसिड जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। इसलिए सभी प्रोटीन पाने के लिए बादाम, बीज, मुर्गा, अंडे, राजमा, दाल, दही भी खा सकते हैं।

मौसमी हरी सब्जियां
ठंड के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होती है। इसमें अच्छी मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होता है। सब्जियों की विविधता और स्वाद आपके पेट से संबंधित मुद्दों को रोकने में मदद करता है। सर्दियों की सब्जियां जैसे सरसों का साग, मेथी, पालक, बथुआ सभी फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन क्रिया को स्वास्थ्य रखते हैं।

घी
कई लोगों को लगता है कि घी पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं हैं, घी पाचन में काफी मदद करता है। यह पेट में गैस और एसिडिटी पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। और इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है।

गरम मसाले और जड़ी बूटिया
भारत के गरम मसाले विदेशों में भी बहुत मशहूर है। सभी पाचन लाभों को पाने के लिए सर्दियों के व्यंजनों में कई तरह की जड़ी-बूटियों और मसालों का यूज करने की जरूरत होती है। दालचीनी, अदरक, हल्दी, इलायची, लाल मिर्च, जायफल, जीरा जैसी जड़ी-बूटियां खाने को ठीक से पचाने और फेट को तोड़ने की शरीर की क्षमता पर असर डालता है।



Click it and Unblock the Notifications
