Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
अनानास खाने का जान लें सही तरीका, नहीं होगी कभी मुंह में झनझनाहट

अनानास एक ऐसा फल है जो पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी 6, मैंगनीज, पोटैशियम, राइबोफ्लोबिन, आइरन समेत कई अन्य तरह के पोषक तत्व मौजूद हैं, जो आपके शरीर में इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। अनानास खाने से न सिर्फ आपकी इम्युनिटी स्ट्रॉग होती हैं, बल्कि आपकी हड्डियां भी काफी मजबूत होती हैं। अनानास कई बीमारियों के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन इसके बाद भी कई लोग इसे खाने से परहेज करते हैं। जिसका कारण इसे खाने से मुंह में होने वाली चुभन है। अनानास खाने से जीभ, होंठ, गले में एक अलग तरह की झनझनाहट महसूस होने लगती है। इसके साथ ही इसमें मौजूद कांटे भी लोगों को इसे खाने से रोकते हैं। लेकिन अनानास को खाने का सही तरीका बहुत कम लोगों को पता है। अगर आप इसे सही तरीके से खाएंगे, तो आपके मुंह में झनझनाहट भी नहीं होगी। साथ ही आप इस फल से मिलने वाले सभी लाभों का आनंद भी लें सकेंगे।
अनानास खाने से क्यों होती है झनझनाहट ?

क्या आपने कभी अनानास खाते समय अपने मुंह में झुनझुनी महसूस की है? ये अनानास के अंदर मौजूद ब्रोमेलैन एंजाइम के कारण होता है, जो इसे खाने पर इसके अंदर प्रोटीन को तोड़ देता है। यह सूजन को भी कम करता है। इसका इस्तेमाल साइनसाइटिस, मांसपेशियों में दर्द, पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस, पाचन समर्थन, घाव भरने और वजन घटाने जैसी स्थितियों के इलाज के लिए किया जाता है। ब्रोमेलैन को प्रयोग ब्लड सेल्स को ठीक करने और बल्ड प्रेशर को स्थिर करने के लिए किया जाता है।
क्या इस सनसनी से बच सकते हैं?
नमक की मदद से अनानास को खाने से मुंह में होने वाली झनझनाहट को खत्म किया जा सकता है। नमक अनानास से ब्रोमेलैन एंजाइम को निष्क्रिय करने में मदद करता है। यहां तक कि थोड़ी मात्रा में नमक मिलाने पर फल का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
कैसे करें नमक का उपयोग?
- सबसे पहले अनानास को काटकर पानी में डाल दें
- एक बड़ा चम्मच नमक पानी में मिला दें
- कम से कम एक मिनट तक अनानास को नमक के पानी में रखकर छोड़ दें
- फल को पानी से बाहर निकाल कर मजे से खाएं

विशेषज्ञों के मुताबिक कच्चा अनानास मुंह में सनसनी का कारण बनता है, क्योंकि मुंह में अमीनो एसिड और कोलेजन के टूटने से खुजली और जलन पैदा हो सकता है। इसलिए, अनानास को खारे पानी में भिगोने या 60 डिग्री तक पकाने से उससे होने वाली झनझनाहट खत्म हो जाती है।
नमक के पानी में अनानास को भिगोने से यह एलर्जी के साथ इससे होने वाले दुष्प्रभावों के जोखिम को भी कम करने में मदद करता है। ब्रोमेलैन अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए मददगार हो सकता है, क्योंकि इसमें सूजन-रोधी प्रभाव होते हैं। लेकिन यह कुछ लोगों में दस्त, मतली, उल्टी और पीरियड्स के दौरान हेवी ब्लीडिंग जैसे दुष्प्रभाव पैदा कर सकता है। गर्भवती महिलाओं को भी ब्रोमेलैन से बचना चाहिए क्योंकि यह गर्भाशय की मांसपेशियों को प्रभावित करता है।
अनानास काटने का सही तरीका
स्टेप-बाय-स्टेप अनानास काटने का तरीका इस प्रकार है-
- फल का ऊपरी और नीचे का हिस्सा काट कर अलग कर दें।
- इसके बाद, अनानास को सीधे खड़ा करके रखें, और बाहरी हिस्से को बड़े-बड़े स्ट्रिप्स में काट लें।
- अगर कोई कांटा सामने दिखाई दे रहा हो, तो उसे भी काट कर अलग कर दें।
- अब अनानास को बीच से काटें, और टुकड़ों में बांट लें
- छोटे छोटे टुकड़ों में कर लें, और नमक के पानी में रख कर 1 से 2 मिनट तक छोड़ दें
- आपका अनानास खाने के लिए तैयार है, बिना झनझनाहट वाले अनानास को मजे लेकर खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
