Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रोज नॉन-वेज खाने वाले हो जाएं सावधान! इन गंभीर बीमारियों का हो सकते हैं शिकार
Side Effects Of Eating Non Veg Daily: हम जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। आजकल कई लोग शरीर में प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों की कमी पूरी करने के लिए नॉन-वेज डाइट अपनाते हैं, जिसमें चिकन, मटन और मछली जैसी चीजें शामिल होती हैं। ये सभी प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों के अच्छे स्रोत माने जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना नॉन-वेज खाना आपकी सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है? जी हां, नॉन-वेज का अत्यधिक सेवन कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है। आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं ज्यादा नॉन वेज खाने के नुकसान -

पाचन संबंधी समस्याएं
ज्यादा नॉनवेज खाने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। दरअसल, मांस को पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। रोज नॉन-वेज खाने से पाचन तंत्र पर दबाव बढ़ सकता है, जिससे पेट दर्द, गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग
रोजाना नॉन-वेज खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल और हार्ट डिजीज का जोखिम बढ़ सकता है। खासकर, रेड मीट में सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। इससे दिल की बीमारियों, हाई बीपी और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।
किडनी पर असर
अधिक मात्रा में नॉन-वेज खाने से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ सकता है, जिससे किडनी पर दबाव पड़ता है और आगे चलकर किडनी स्टोन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शरीर में गर्मी का बढ़ना
नॉनवेज को 'हीटिंग फूड' माना जाता है यानी यह शरीर में गर्मी पैदा करने का काम करता है। ऐसे में, गर्म तासीर वाले लोगों के लिए नॉनवेज खाने से शरीर का तापमान और बढ़ सकता है, जिससे डिहाइड्रेशन या हीट स्ट्रोक जैसी समस्या हो सकती है।
कैंसर का जोखिम
कुछ रिसर्च के अनुसार, ज्यादा मात्रा में लाल मांस और प्रोसेस्ड मीट खाने से आंतों के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है, खासकर जब मांस ज्यादा तला या जला हुआ हो।
वजन बढ़ना
रोज नॉन-वेज खाने से कैलोरी और फैट का इनटेक बढ़ता है, जिससे वजन बढ़ना, थकान और मेटाबॉलिक समस्याएं हो सकती हैं।
स्किन प्रॉब्लम्स
ज्यादा नॉन-वेज खाने से शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ सकते हैं, जिससे पिंपल्स, स्किन एलर्जी और पसीने में बदबू की समस्या हो सकती है। खासकर, गर्मियों में यह परेशानी और बढ़ जाती है।
पानी की कमी और थकान
नॉन-वेज पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे एनर्जी कम महसूस हो सकती है और थकान बढ़ती है। साथ ही, शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) की समस्या भी हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
