Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
World Pneumonia Day 2025: छोटे बच्चों को तेजी से चपेट में लेता है निमोनिया, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय
Pneumonia in Children Symptoms: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। जैसे ही सर्दियां आती हैं, बच्चों में खांसी-जुकाम और बुखार जैसी बीमारियां होने लगती हैं। दरअसल, बच्चों की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है, जिसके कारण वे संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। अगर बच्चों की सही से देखभाल न की जाए या संक्रमण पर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो बच्चों को निमोनिया होने का खतरा रहता है। खासतौर पर, नवजात से लेकर 5 साल की उम्र के बच्चों को निमोनिया होने का खतरा ज्यादा रहता है। निमोनिया एक प्रकार का फेफड़ों में होने वाला संक्रमण है, जो वायरस, बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण के कारण होता है। यह संक्रमण फेफड़ों में सूजन पैदा करता है और सांस लेने में परेशानी उत्पन्न करता है। यदि समय पर इसे पहचाना और इलाज नहीं किया गया, तो स्थिति गंभीर हो सकती है और अस्पताल में भर्ती की आवश्यकता पड़ सकती है। अगर समय पर इलाज न मिले, तो यह मौत का कारण भी बन सकता है। हर साल 12 नवंबर को दुनिया भर में 'विश्व निमोनिया दिवस (World Pneumonia Day 2025) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य निमोनिया के प्रति लोगों को जागरूक करना है। आइए, इस मौके पर डॉ नितिन राठी, एसोसिएट डायरेक्टर एवं सीनियर कंसल्टेंट - पल्मोनोलॉजी, धर्मशिला नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली से जानते हैं बच्चों में निमोनिया के लक्षण, कारण, इलाज और बचाव के उपाय के बारे में विस्तार से -

बच्चों में निमोनिया के लक्षण
निमोनिया की शुरुआत अक्सर सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों से होती है, लेकिन कुछ संकेत इसे गंभीर बनाते हैं। तेज बुखार, ठंड लगना, लगातार खांसी और बलगम का आना आम लक्षण हैं। बच्चे को सांस लेने में कठिनाई या तेज सांस आना, छाती में दर्द या असामान्य थकान महसूस होना भी संकेत हो सकते हैं। इसके अलावा, भूख में कमी, नींद में परेशानी और अधिक चिड़चिड़ापन भी दिख सकता है। गंभीर मामलों में होंठ या नाखून नीले पड़ सकते हैं, जिस पर तुरंत मेडिकल ध्यान की आवश्यकता का संकेत है। माता-पिता को इन लक्षणों पर सतर्क रहना चाहिए और समय पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
बच्चों में निमोनिया के कारण
निमोनिया आमतौर पर बैक्टीरिया, वायरस या फंगस के कारण होता है। बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर यह संक्रमण तेजी से फैल सकता है। ठंडे मौसम में अचानक बदलाव, धूल और प्रदूषण, भीड़भाड़ वाले स्थानों में रहना या किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आना निमोनिया के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। कभी-कभी कमजोर पोषण और पर्याप्त नींद न लेने से भी बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है, जिससे वे संक्रमण के प्रति संवेदनशील हो जाते हैं।
बच्चों में निमोनिया का इलाज
बच्चों में निमोनिया का इलाज समय पर करना बहुत जरूरी है। डॉक्टर बैक्टीरियल निमोनिया में एंटीबायोटिक्स का प्रयोग करते हैं, जबकि वायरल निमोनिया में शरीर की प्रतिरक्षा शक्ति को मजबूत करने और आराम करने की सलाह दी जाती है। बुखार कम करने, हाइड्रेटेड रहने और शरीर को पर्याप्त पोषण देने के लिए बच्चों को पर्याप्त पानी और संतुलित आहार देना चाहिए। यदि बच्चा गंभीर रूप से बीमार है, या सांस लेने में कठिनाई ज्यादा है, तो अस्पताल में भर्ती आवश्यक हो सकती है। घर पर इलाज के दौरान भी माता-पिता को बच्चों की स्थिति पर लगातार नजर रखनी चाहिए।
बच्चों को निमोनिया से बचाने के उपाय
बच्चों में निमोनिया को रोकने में जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। समय पर टीकाकरण, जैसे न्यूमोकॉकल और फ्लू वैक्सीन, बच्चों को संक्रमण से बचाने में मदद करता है। हाथ धोने और घर को साफ रखने जैसी स्वच्छता आदतें भी संक्रमण के खतरे को कम करती हैं। स्वस्थ आहार, पर्याप्त पानी, पर्याप्त नींद और रोजाना थोड़ी देर ताजी हवा में समय बिताना बच्चों की प्रतिरक्षा बढ़ाता है। साथ ही, धूम्रपान और प्रदूषण से बचाना, और मौसम बदलते समय बच्चे को गर्म कपड़े पहनाना भी महत्वपूर्ण है। सबसे जरूरी है कि यदि खांसी, बुखार या सांस लेने में कोई समस्या दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क किया जाए। समय पर पहचाना और सही इलाज मिलने पर निमोनिया पूरी तरह ठीक हो सकता है। माता-पिता का सतर्क रहना और बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना बच्चों को सुरक्षित रखने का सबसे असरदार तरीका है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
