Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
अच्छी नींद से बेहतर होगी याददाश्त

अच्छी नींद से दिमाग की कोशिकाओं के बीच समन्वय बेहतर होता है जो याददाश्त और सीखने के लिए ज़रुरी है. यूनिवर्सिटी ऑफ जेनेवा का यह शोध फेडरेशन ऑफ यूरोपियन न्यूरोसाइंस सोसायटीज़ कांफ्रेंस में पेश किया गया है.
शोधकर्ताओं ने 32 लोगों पर शोध किया जिसमें उन्हें कुछ चित्र दिखाए या कोई नई चीज़ सिखाई गई जो उन्हें याद रखनी थी. इनमें एक बिंदु को जॉयस्टिक की मदद से कंप्यूटर पर घुमाना भी शामिल था.
दो समूहों के इस शोध में एक समूह आठ घंटे सोने दिया गया जबकि दूसरे समूह को या तो सोने नहीं दिया गया या फिर थोड़ी देर ही सोने दिया गया.
जब अगले दिन दोनों समूहों से चित्रों को याद करने या फिर पिछले दिन सीखी गई चीज़ों को करने के लिए कहा गया तो पाया गया कि जो आराम से सोए थे उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया.
शोधकर्ता टीम के प्रमुख डॉ सोफी स्वार्टज़ का कहना था, '' परिणामों के अनुसार एक नए अनुभव के बाद अच्छी नींद उस अनुभव को याद रखने में मदद करती है और सीखने में मदद करती है. ''
डॉ स्वार्टज़ के अनुसार अच्छी नींद से दिमाग सीखे गए अनुभवों को और मजबूत कर लेता है. नोरफॉक एंड नॉरविच यूनिवर्सिटी अस्पताल के डॉ नील स्टान्ले का कहना है कि यह शोध एक बार फिर दिखाता है कि अच्छी नींद कितनी ज़रुरी है.
हालांकि ब्रिटेन में 4000 वयस्कों के बीच किए एक सर्वे में पाया गया कि पांच में से एक ही रात में आठ घंटे सोते हैं. डॉ स्टान्ले कहते हैं कि नींद समय ख़राब करना नहीं है बल्कि अत्यंत ज़रुरी काम है जिसके ज़रिए हम चीज़ों को याद रखते हैं.
वो कहते हैं, ' हम दिन में चीज़ें सीखते हैं लेकिन रात में उसे करीने से सज़ा कर याद करते हैं.'
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
