Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
बड़े नितंबों का असर याददाश्त पर

विशेषज्ञों का मानना है कि कमर के आसपास वज़न बढ़ने से कैंसर, डायबिटीज़ और दिल की बीमारियों के बढ़ने का ख़तरा रहता है. यह शोध जर्नल ऑफ द अमेरिकन गेरियाट्रिक्स सोसायटी में छपा है जिसमें अच्छे दिमाग के लिए सही वज़न होने की महत्ता बताई गई है.
हालांकि शोध में यह भी कहा गया है कि अगर नितंबों का वज़न बहुत अधिक न हो यानी थोड़ा सा ही अधिक हो तो इससे दिमाग की सुरक्षा भी होती है. शोधकर्ता मानते हैं कि महिलाओं में पेट के आसपास जमा होने वाली वसा ओस्ट्रोज़न हार्मोन बनाती है जिसका बनना मीनोपॉज़ के बाद कम हो जाता है. ओस्ट्रेज़न हार्मोन दिमाग के लिए मददगार होती है.
यह शोध 65 से 79 साल की 8,745 महिलाओं पर किया गया. इन महिलाओं की याददाश्त की परीक्षा ली गई. इनमें से अधिकतर महिलाओं का वज़न अधिक था और उनके बॉडी मास इंडेक्स का भी माप लिया गया. शोधकर्ताओं ने पाया कि जैसे जैसे बॉडी मास इंडेक्स बढ़ता है वैसे वैसे उनकी याददाश्त कम होती जाती है.
इस शोध में उन महिलाओं की याददाश्त सबसे ख़राब पाई गई जिनकी कमर छोटी और नितंब बड़े पाए गए. शोधकर्ताओं के प्रमुख डॉ डायना करविन का कहना था, ''हमें ये देखना होगा कि कौन सी वसा दिमाग को किस तरह प्रभावित करती है.""
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
