Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दीपावली में सतर्क रहें सांस के रोगी

दीपावली आते ही सभी मिठाइयों की मिठास व पटाखों की आवाजों में खो जाते हैं। रोशनी के इस पर्व में बच्चों की पहली पसंद फुलझड़ी, अनार व चकरघिन्नी होती है। यही वह पटाखे हैं जिनसे भारी मात्रों में धुंआ निकालता है। माता पिता उपरोक्त तीनों पटाखे बच्चों को बड़ी ही आसानी से ले देते हैं। उन्हें लगता है कि यह पटाखे बच्चों के लिए सुरक्षित हैं क्योंकि इन पटाखे आवाज नहीं करते और बच्चे आसानी से इन्हें जला सकते हैं। बावजूद इसके चिकित्सक कहते हैं कि भले ही यह पटाखे आवाज नहीं करते लेकिन यह आवाज करने वाले पटाखों से कहीं अधिक खतरनाक होते हैं। इन पटाखों से जो धुआं निकलता है वह स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है।
चिकित्सक बताते हैं कि इन पटाखों के धुएं के साथ जो कण सांस नली में जाते हैं वह सांस नली को अवरूद्ध कर देते हैं। इससे दमे की समस्या हो सकती है। चिकित्सकों का कहना है कि फुलझड़ी आदि तो बच्चे हाथ में लेकर जलाते हैं जिससे धुंआ सीधे नाक में चला जाता है। चिकित्सकों की सलाह है कि दमें, सीओपीडी व सांस की किसी भी अन्य बीमारी के रोगी इस धुएं से बेहद सतर्क रहें क्योंकि इससे उनका रोग बढ़ सकती है। चिकित्सकों का कहना है कहना है कि जिन लोगों को सांस की समस्या है वह तो धुएं वाले पटाखों से दूर ही रहे हैं तथा जिन्हें समस्या नहीं है वह भी पटाखा जलाने में सावधानी बरतें। चिकित्सकों की सलाह है कि यदि पटाखा जलाना ही हो तो नाक व मुंह पर सूती कपड़ा बांधकर पटाखा जलाएं ताकि उठने वाला धुआं सीधा नाक में न जाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
