Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
शरीर से निकोटीन बाहर निकालने वाले फूड
यह जानते हुए भी कि स्मोकिंग हमारे स्वास्थ्य के लिये खराब होती है पर फिर भी हम उसे नहीं छोडते हैं क्योंकि इसमें मौजूद निकोटीन एक आदत बन जाती है जिसे छोड़ना या उससे मुक्ती पाना बहुत मुश्किल होता है। यह ड्रग जो कि तंबाकू में मौजूद होता है, ब्लड प्रेशर को बढाता है और फेफडो़ को क्षतिग्रस्त करता है। यदि आप किसी प्रकार से निकोटीन का सेवन करना बंद भी कर दें, तो भी आप दूसरी चीजो़ से उसे हासिल करना चाहेंगे।
स्मोकिंग शरीर में विटामिन सी, ई और ए की मात्रा घटाती है। यह विटामिन फेफडो़ को क्षतिग्रस्त होने से बचाते हैं इसलिये जब आप स्मोकिंग छोडे़ तो अपनी डाइट में विटामिन सी, ई और ए शामिल करना ना भूले। गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, शिमला मिर्च, सूखी बूटियां, बादाम, पालक, ऑलिव, अमरूद और ब्रॉक्ली आदि में विटामिन सी, ई और ए होता है।
पर उन लोगों के लिये अच्छी खबर है जो लोग स्मोकिंग छोड़ना चाहते हैं। आप अपने शरीर से निकोटीन के तत्व को बाहर निकाल सकते हैं। ऐसे कुछ आहार हैं जिन्हें खा कर आप निकोटीन से हमेशा के लिये छुटकारा पा सकते हैं।

ब्रॉक्ली
इस हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन सी और बी5 होता है। स्मोकिंग करने से शरीर में विटामिन सी के तत्व नष्ट हो जाते हैं। तो ऐसे में ब्रॉक्ली खा कर निकोटीन के तत्वों का नाश किया जा सकता है। इससे वजन भी कम होता है और यह प्रेगनेंट औरतो के लिये भी अच्छा माना जाता है।

संतरा
इसमें खूब सारा विटामिन सी पाया जाता है, आप इससे अपने शरीर का मैटाबॉलिज़्म बढता है और तनाव भी मिटता है।

गाजर का जूस
स्मोकिंग करने से स्किन खराब हो जाती है और आप भद्दे दिखाई पड़ने लगते हैं। गाजर का रस त्वचा के लिये अच्छा होता है और इसमें विटामिन ए, सी और के होता है जो कि निकोटीन को शरीर से हटाता है।

हरी पत्तेदार सब्जी
इसमे ना केवल विटामिन होता है बल्कि फॉलिक एसिड भी पाया जाता है। यदि आप गर्भावती हैं और आपको अपने शरीर में निकोटीन तत्वों की चिंता है तो आराम से पालक खाइये।

अनार
यह लाल रंग का फल शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढाता है और खून में हीमोग्लोबीन बढाता है। यदि आपको निकोटीन लेने का मन कर रहा है तो तुरंत ही अनार के दाने मुंह में डाल लें।

कीवि
इस फल में विटामिन ए, सी और ई होता है। जब भी आप स्मोकिंग करते हैं तो विटामिन ए, सी और ई शरीर से कम हो जाता है, तो निकोटीन घटाने के लिये आपको कीवि खाना चाहिये।

बैरीज़
स्ट्रॉबेरी आदि निकोटीन को शरीर से घटाता है।

हरी जडी़ बूटी
यह जडी़ बूटिया विटामिन ए और ई में अधिक होती हैं इसलिये इन्हें जरुर खाएं।

पानी
स्मोकिंग करने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। कई रिसर्च के अनुसार बताया गया है कि शरीर में निकोटीन की मात्रा कम करने के लिये आपको खूब पानी पीना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
