Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कामेच्छा में कमी लाते हैं ये आहार
कामेच्छा यानी की लिबीबो में कमी आ जाने की वजह से हर कपल की शादीशुदा जिंदगी निराशाजनक बन जाती है। लेकिन फिर भी कई लोग इस समस्या के बारे में खुल कर बात नहीं करना पसंद करते क्योंकि इससे उनके ईगो को ठेस पहुंचती है। पर आपको यह समझना पड़ेगा कि हर कामेच्छा की कमी के पीछे केवल शारीरिक समस्या नहीं होती बल्कि इसके पीछे कुछ ऐसे आहार भी छुपे हुए होते हैं, जिसको खाने से यह समस्या पैदा हो सकती है। चलिये आज जानते हैं इन्ही आहारों के बारे में-

कम खाएं यह आहार -
1. सोया - स्वास्थ्य के लिहाज से सोया बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें खूब सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन समस्या यह है कि इसको हद से ज्यादा खाने से टेस्टास्टरोन का लेवल कम हो जाता है। जिससे कामेच्छा में कमी आ जाती है। इसलिये ज्यादा सोया या फिर टोफू खाने से बचें।
2. सौंफ - कई लोगो को भोजन करने के बाद सौंफ खाने का शौक होता है। लेकिन ज्यादा सेवन नुकसानदायक होता है। इससे भी टेस्टास्टरोन के लेवल में कमी आती है और कामेच्छा कम होती है।
3. कार्नफ्लेक्स - नाश्ते में कभी कभार कार्नफ्लेक्स खाना बुरा नहीं है लेकिन इसका ज्यादा सेवन टेस्टास्टरोन को कम कर सकता है।
4. पेय पदार्थ और टॉनिक - कुछ पेय में कुनैन पाया जाता है जो कि सीधे सिनकोना पेड़ से निकाला जाता है। कई सालों से यह पदार्थ मलेरिया रोधी गुणों की वजह से जाना जाता आ रहा है, जो कि पुरुष के अंदर के कामेच्छा की कमी के लिये जिम्मेदार माना जाता है। इसलिये कोई भी टॉनिक या पेय पदार्थ, जिसमें कुनैन मिला हो, उसे पीने से बचें।
5. शराब - शराब खुशी और दर्द दोनो चीजे दे सकती है। ज्यादा शराब पीन से कामेच्छा में कमी आती है और साथ में सिरदर्द तथा हैंगओवर भी हो जाता है। जिस वजह से मूड में बदलाव आत है और संबन्ध बनाने का मन नहीं करता है।
6. धनिया और पुदीना - इन दोनो का प्रयोग अक्सर हम भोजन को गार्निश या उसका स्वाद बढ़ाने के लिये करते हैं। लेकिन इसका ज्यादा सेवन भी आपके अंदर कामेच्छा की कमी कर देगा क्योंकि इसको खाने से टेस्टास्टरोन में कमी आ जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
