Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
गले में दर्द हो तो ना खाएं यह चीजे़
सर्दियों में आम समस्या खराब और दर्दनाक गले ही होती है। यहां तक की कई बार बचाव करने के बाद भी गला खराब हो जाता है। इसको ठीक करने के लिये गरम चीजों का सेवन करना चाहिये जैसे, गरम पानी , हर्बल टी या कफ सीरप आदि। पर ऐसे कई आहार हैं जिसे इस दौरान बिल्कुल भी नहीं खाना और पीना चाहिये, आज हम इसी के बारे में आपको जानकारी देगे।
ना खाएं यह चीजे़
1. खट्टे आहार: इमली, अचार और जितने भी सिट्रस फल हो वे गले में दर्द और खराश पैदा करते हैं। याद रखें कि सड़क पर खाई गई भेल पूडी़ जिसमें खट्टी चटनी पड़ी होती है वह बहुत नुकसानदायक होती है।

2. मसालेदार खाना: हम सोचते हैं कि स्पाइसी आहार आपको सर्दी से राहत दिलाएगा पर गले के दर्द में यह बिल्कुल भी राहत नहीं दिलाता। मिर्च, काली मिर्च, लौंग ना खाएं।
3. डेयरी प्रोडक्ट: यदि आपके गले में दर्द हो रहा है तो दूध या उससे बने प्रोड्क्ट को हाथ तक ना लगाएं। कई लोग इस समस्या में गरम दूध पीने की सलाह देते हैं जो कि सही नहीं है।
4. सूखे मेवे: सूखे मेवे खाने से गले में और भी दर्द पैदा होता है। यदि खाना ही हो तो उसे पानी में भिगो कर या पीस कर खाइये।
5. कैफीन: हो सकता है कि आपको एक कप हॉट कॉफी थोडा़ सा आराम दिलाए लेनिक यह केवल कुछ ही समय के लिये होगा। इसको पीने के बाद थोडी़ देर के बाद फिर से वही परेशानी शुरु हो जाएगी इसलिये इससे दूर रहें और हर्बल अदरक वाली चाय पिये। गरम पानी पीना लाभदायक होता है।
6. शराब: रम या ब्रेन्डी आपको सर्दियों में गर्माहट का एहसास दिला सकते हैं। यदि आपको गला ठीक करना है तो ठंडी शराब पीने से बचे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
