Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
बड़े-बड़े गुण वाला लहसुन
भले ही लहसुन की गंध आपको न अच्छी लगती हो पर इसका हमारे स्वास्थ्य पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है। जी हां, खाने में स्वाद बढ़ाने के अलावा भी लहसुन बड़ा ही गुणकारी है, जो आपकी कई स्वास्थ्य समस्याएं पल भर में दूर कर सकता है। यह बीमारी को दूर करता है और साथ में त्वचा रोग को भी ठीक करता है। पर मौसम के हिसाब से लहसुन को खाने में बदलाव करें। जाड़ों में लहसुन अधिक मात्रा में खाया जा सकता है लेकिन गर्मी में इसकी मात्रा सीमित करें। आइये और जानते हैं इस गुणकारी लहसुन के बारे में।

जाने लहसुन के गुणकारी प्रभाव-
1. लहसुन का रस लेने से शरीर की सारी गंदगी त्वचा के रोम छिद्र के द्रारा बाहर निकल जाती है।
2. दिल के रोगियों के लिए लहसुन बहुत ही अच्छा होता है। इसमें सल्फाइड पाया जाता है, जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर के हार्ट अटैक और ब्लॉकेज को रोकता है।
3. अगर आप मधुमेह रोगी हैं, एक लहसुन हर रोज खाएं। यह जड़ी बूटी खून में इंसुलिन के स्तर को बढ़ाती है जिससे स्वास्थ्य अच्छा होता है।
4. इसमें पाया जाने वाला एलिसिन संक्रमण से लड़ता है। यह एंटी फंगल होता है जो शरीर को संक्रमण से बचा कर एंटीबॉडी पैदा करता है।
5. लहसुन शरीर क़ी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है। लहसुन क़ी कलीयों को पानी में तबतक उबालें जबतक ये मुलायम न हो जायें,इसके बाद इस उबले पानी में सिरका मिला दें ,तथा थोडी मात्रा में शक्कर मिलकर सीरप बना लें,हो गयी दमा के रोगियों के लिए रामबाण औषधि तैयार।
6. अगर आपके कानों में संक्रमण या दर्द हो रहा है, तो बस 2-3 गरम बूंदे लहसुन के तेल की डाल लें। यह एंटीऑक्सीडेंट, कान के बैक्टीरिया को मार कर उसमें जितना भी अधिक वैक्स होगा, तेल उसे बाहर निकाल देगा।
7. लहसुन ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर करता है। यह त्वचा को भी बेहतरीन बनाता है और शरीर से गंदगी को भी बाहर निकालता है।
8. यह फेफड़ों की जकड़न को ठीक करने में मदद करता है, श्वसन मार्ग में श्लेष्मा (म्यूकस) को ढीला करता है तथा सर्दी जुकाम को रोकने में सहायक है।
9. अपने पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर दिन खाना खाने के बाद कुछ कलिया लहसुन की जरुर खाएं। जब भी मीट या वसा वाला भोजन करें तब भी इसको खाएं, यह जरुर असर दिखाएगा।
10. जुखाम और ठंड हो गई हो तो लहसुन को पीस लें और आंच पर गरम कर लें। इस पेस्ट को खा लें जिससे सर्दी जुखाम में आराम मिल सके।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
