Latest Updates
-
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज
बीमार पड़ने पर खुद ही करें इलाज!
किसी भी गंभीर बीमारी से बाहर निकलना बहुत ही झकझोर देने वाला समय होता है। लेकिन वह बीमारी आपको इतनी बुरी तरह अंदर से खा चुकी होती है कि आपके अंदर दुबारा अपने पैरों पर खडे़ होने की क्षमता नहीं होती। बिल्कुल यही हाल होता है जब आप वाइरल संक्रमण जैसे, डेंगू, मलेरिया या चिकन पॉक्स से गुजर चुके होते हैं। वाइरस से मुक्ती पाना इतना आसान नहीं होता। अगर आप भी किसी गंभीर बीमारी से लड़ रहें हैं और जल्द से ठीक हो कर अपनी ताकत वापस पाना चाहते हैं, तो आगे पढिये।

बीमारी से ऐसे पाइये जल्द राहतः
आराम कीजिये- उतना आराम कीजिये जितना आप कर सकते हैं। आपके शरीर में तभी ताकत आएगी जब आप उसको ठीक तरह से रेस्ट देंगे। इसलिये तब तक बाहर मत निकलिये जब तक आप पूरी तरह से फिट ना हो जाएं।
विटामिन लीजिये- गंभीर बीमारी से उबरने के बाद हमारे शरीर में विटामिन की कमी हो जाती है। उस समय आप ठीक तरह से भोजन नहीं कर पाते जिससे शरीर में विटामिन और मिनरल की भारी कमी हो जाती है। उदाहरण के तौर पर मलेरिया जैसी बीमारी होने पर हीमोग्लोबीन में भारी गिरावट आती है, जिसके लिये आयरन की टैबलेट खानी पडती है।
ताकत वाले आहार खाएं- कुछ फूड़स जैसे, चिकन सूप, अंडा, दूध और पत्तेदार सब्जियां आदि खाने से जल्दी ताकत आती है। इसके आलाव कभी-कभार मन बदलने के लिये आप प्रोटीन पाउडर और फाइबर बिस्कुट भी खा सकते हैं। इसलिये अगर जल्द ठीक होना है तो प्रोटीन रिच डाइट पर कुछ दिन रहें।
पाचन संबन्धि समस्या- ऐसी बीमारियों के समय पाचन पर बहुत गहरा असर पडता है। इसको ठीक करने के लिये सबसे पहले ऐसे आहार खाइये जो आसानी से पचया जा सके। मसालेदार भोजन से जितना हो सके बचे। छोटे-छोटे समय पा खाइये। दही खाइये क्योंकि इसमें बैक्टीरिया होता है जो आपके पेट के कीडो़ को मारेगा।
आलस को हावी ना होने दें- कई बार ऐसा होता है कि जब आप कई दिनों तक घर पर बैठे रहते हैं, तब आप आलस से भर चुके होते हैं। यह कोई थकान नहीं होती बल्कि आलस होता है जिसे आपको खुद ही भगाना होगा। जितनी जरूरत हो उतना आराम करें लेकिन उसके साथ ही अपने दैनिक कार्य, जैसे नहाना, टहलना या अपने कपडे खुद ही बदलना आदि करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
