Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
मानसून लाया टॉन्सिल का दर्द!
इन दिनों मौसम बड़ी ही तेजी से बदल रहा है और साथ ही संक्रमण का भी डर पैदा हो गया है। बारिश वह समय है जब बीमारियों का अंबार लग जाता है। इन दिनों सर्दी-जुखाम और बुखार का खतरा बहुत रहता है लेकिन इन बीमारियों की शुरुआत टॉन्सिल से ही होती है। टॉन्सिल में गला बहुत दर्द होता है तथा खाने का भी स्वाद नहीं पता चलता। अगर आप भी मौसम की मार झेल रहीं हैं, तो आइये जानते हैं कि टॉन्सिल को किस तरह से घरेलू उपचार से ठीक किया जा सकता है।

सावधानियां और उपचार -
1. व्यक्तिगत स्वच्छता- सफाई और अच्छा स्वास्थ्य एक दूसरे से जुड़े होते हैं। इसलिये अगर आप स्वच्छता अपनाएंगे तो कोई भी बीमारी आपको छू भी नहीं पाएगी। बाथरूम से आने के बाद, खाने से पहले या फिर छींकने के बाद अपने हाथों को धोना ना भूलें। उस व्यक्ति से पूरी तरह से बचें जिसको खांसी या जुखाम हो।
2. कोल्ड ड्रिंक ना पिएं- ठंडा पेय पीने से गले में संक्रमण होने का खतरा अधिक ज्यादा रहता है। टॉन्सिल ना हो इसकेलिये मौनसून में कोल्ड ड्रिंक ना पिएं। अगर आपको गर्मी लग रही है और आप ज्यादा देर के लिये इंतजार नहीं कर सकते हैं, तो कम से कम अपने पसीन को सूख जाने दें, तभी कोल्ड ड्रिंक पिएं। अगर ठंडी कोल्ड ड्रिंक पिएं भी तो देख लें कि वह बहुत ज्यादा ठंडी ना हो।
3. हर्बल टी पिएं- टॉन्सिल को दूर करने का यह सबसे आम और प्राकृतिक उपचार है। हर्बल टी पीने से कफ फैलाने वाले जर्म और बैक्टीरिया मर जाते हैं। कोशिश करें कि आप ग्रीन टी, दालचीनी चाय, लौंग या इलायची से बनी चाय पिएं। यह शरीर के लिये भी अच्छी है और गले की लिये भी।
4. ना खाएं स्ट्रिस फ्रूट- स्ट्रिस फलों में मौजूद एसिड आपके गले को और भी ज्यादा नुक्सान पहुंचा सकते हैं। जब गला खराब हो तो आपको नींबू, संतरा, स्ट्रॉबेरी और मुंसम्बी नहीं खाना चाहिये। मौनसून में खासतौर पर फल को फ्रिज से तुरंत निकाल कर नहीं खाना चाहिये क्योंकि वह ठंडा होता है।
5. तंबाकू को ना बोलें- अगर आपको तंबाकू या फिर धूम्रपान करने की बुरी आदत है तो इसे कृपया ना करें। ज्यादातर टॉन्सिल होने के पीछे होने का कारण केवल यही तंबाकू होती है। तंबाकू गले को सुखा देती है जिससे संक्रमण होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है। इसलिये मौनसून में स्मोकिंग ना ही करें तो बेहतर होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
