Latest Updates
-
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
जानिये हरी मटर के स्वास्थ्य लाभ

सर्दियां आते ही हरी सब्जियों का मौसम शुरू हो जाता है जो पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है। हरी फलियों और हरी मटर की पैदावार सर्दियों में सबसे ज्यादा होती है। कई लोगों को भ्रम होता है कि मटर में पोषक तत्व नहीं होते है लेकिन यह गलत है। हरी मटर, पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है।
आजकल कई डायटीशियन भी फूड चार्ट में हरी मटर को शामिल करने की सलाह देते है। एक शोध में पता चला है कि हरी मटर में काउमेस्ट्रोल होता है जो कि एक प्रकार का फाइटोन्यूट्रीयन्ट होता है, अगर शरीर में इसकी संतुलित मात्रा होती है तो कैंसर से लड़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा, यह भी पता चला है कि अगर आप हर दिन हरी मटर का सेवन करें तो पेट का कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है।
मटर की फली का आकार 2-3 इंच का होता है। फली के अंदर स्थित गोल दानों को खाया जाता है, इन्हे कच्चा, भूनकर या पकाकर खाया जाता है। हरी मटर का सेवन आपको कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है। आइए जानते है हरी मटर के स्वास्थ्य लाभ :

1)विटामिन के :
हरी मटर में विटामिन के भरपूर मात्रा में होता है जिससे हड्डियां मजबूत होती है। यह ऑस्टियोपोरोसिस के खिलाफ प्रभावी ढंग से काम करती है। कुल मिलाकर हरी मटर, पॉवर पैक का काम करती है और हेल्दी लाइफ पाने के लिए अच्छी सब्जी है।

2) कोलेस्ट्रॉल से दूरी :
हरी मटर में ऐसे स्वास्थ्यवर्धक गुण होते है जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने नहीं देते। हरी मटर में शरीर से ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने का गुण होता है और इसके सेवन से ब्लड़ में कोलेस्ट्रॉल संतुलित होता है। शरीर से कई बीमारियां भी इसके खाने से कम होती है।

3) दिल की देखभाल करें :
हरी मटर के स्वास्थ्यवर्धक गुणों में एक गुण यह भी है कि इसके सेवन से हार्ट की बीमरियां कम होती है। इसमें एंटी - इनफ्लैमेट्टरी कम्पाउंड होते है और एंटी - ऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होता है। इन दोनों ही कम्पाउंड के कॉम्बीनेशन से दिल की बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है।

4) वजन कम करने वाला भोजन :
हर दिन जिम में वर्कआउट करने और दौड़ लगाने से बेहतर है कि आप हर दिन थोड़ी मटर का सेवन करें। हरी मटर, उच्च फाइबर से भरपूर होती है जिसके सेवन से बॉडी को एनर्जी मिलती है लेकिन फैट नहीं बढ़ता है।

5) जवां रखे :
हरी मटर में भरपूर मात्रा में एंटी - ऑक्सीडेंट होते है जो शरीर को चुस्त - दुरूस्त रखने में सहायक होते है। इसके अलावा, हरी मटर में फ्लैवानॉड्स, फाइटोन्यूटिंस, कैरोटिन आदि होते है जो शरीर को हमेशा यंग और एनर्जी से भरपूर बनाएं रखता है। ये वाकई में हरी मटर का सबसे दिलचस्प गुण है।

6) भूल जाने की बीमारी को घटाएं :
कई लोगों को अल्जाइमर की समस्या होती है, ऐसे में वह रोजमर्रा की बातें भी भूल जाते है। हरी मटर के नियमित सेवन से यह समस्या दूर हो जाती है। हरी मटर को खाने से ऑस्ट्रियोपोरोसिस और ब्रोंकाइटिस आदि से लड़ने में सहायता मिलती है।

7) ब्लड़ शुगर लेवल को कंट्रोल में करना :
हरी मटर में उच्च फाइबर और प्रोटीन तत्व होते है जो शरीर में ब्लड़ सुगर की मात्रा को नियंत्रित करते है।

8) एंटी - कैंसर :
हरी मटर में ऐसे गुण पाएं जाते है जिनमें कैंसर से लड़ने की क्षमता होती है। हर दिन हरी मटर का सेवन, शरीर से विषैले और कैंसर एलीमेंट को दूर भगाता है। अब जब प्रकृति ही हमें स्वास्थ्यवर्धक दवाएं प्रदान करती है क्यूंन उसी का लाभ उठाया जाए।



Click it and Unblock the Notifications
