Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
योग मुद्रा और उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ

योगा न केवल वजन कम करने और खुद को फिट रखने वाला व्यायाम भर ही नहीं बल्कि यह एक प्राचीन कला भी है। यह आधुनिक विज्ञान के साथ संतों के ज्ञान को जोड़ती है और हमें स्वास्थ्य लाभ पहुंचाती है। योग में ना सिर्फ आसन ही शामिल है बल्कि मुद्राएं भी अपना अहम किरदार निभाती हैं।
इन योग मुद्राओ से आप कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ उठा सकते हैं। हर योग मुद्रा विशिष्ट है जिनका रोज सही प्रकार से अभ्यास करना चाहिये। हर योग मुद्रा में एक गहरा रहस्य छुपा हुआ है। अगर आप इन मुद्राओं को नियमित रूप से करेगें तो, आपके शरीर में वायु बनने की बीमारी भी दूर हो जाएगी।
माइग्रेन से राहत दिलाने वाले योग के 8 आसन
इन योग मुद्राओं को अकेले शांति में बैठ कर करनी चाहिये। हर योग मुद्रा को करने का अपना अलग समय होता है। आइये देखते हैं इन बेसिक योग मुद्राओं से शरीर को होने वाले स्वास्थ्य लाभ।

ज्ञान मुद्राः
यह मुद्रा ज्ञान और ध्यान के लिये जानी जाती है। यह मुद्रा सुबह के समय पद्मासन में बैठ कर करनी चाहिये। इससे ध्यान केंद्रित करने, अनिद्रा दूर करने तथा गुस्से को कंट्रोल करने में सहायता मिलती है।

वायु मुद्राः
यह मुद्रा शरीर में वायु को नियंत्रित करने के लिये की जानी चाहिये। यह मुद्रा बैठ कर, खडे़ हो कर या फिर लेट कर दिन में किसी भी समय कर सकते हैं। यह पेट में गैस की समस्या को दूर करती है।

अग्नी मुद्राः य
ह मुद्रा शरीर में अग्नी तत्व को नियंत्रित करने के लिये की जाती है। यह सुबह के समय खाली पेट करनी चाहिये। यह वजन घटाने और पाचन ठीक रखने के लिये अच्छी होती है।

वरून मुद्राः
यह शरीर में जल तत्व को नियंत्रित करने के लिये होती है। इस मुद्रा को कर के आपका चेहरा सुंदर दिख सकता है। इससे चेहरा चमकदार और चेहरे में नमी बरकरार रहेगी।

प्राण मुद्राः
यह जिंदगी से जुड़ी मुद्रा होती है, जिसे दिन में कभी भी कर सकते हैं। इस मुद्रा से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढेगी, आंखे तेज होंगी और शरीर की थकान मिटेगी।

पृथ्वी मुद्राः
यह मुद्रा शरीर में खून के दौरे को ठीक रखता है और साथ ही यह हड्डियों को और मासपेशियों में मजबूती लाता है।

शून्य मुद्राः
यह मुद्रा खासतौर पर आपके कानों के लिये महत्वपूर्ण है। इससे आपके कानों का दर्द ठीक हो सकता है। और उम्र बढ़ने की वजह से कम सुनाई देने की बीमारी भी ठीक हो सकती है।

सूर्या मुद्राः
यह मुद्रा सुबह के समय किया जाना चाहिये, जिससे सूर्य की उर्जा आपके शरीर में समा सके।

लिंग मुद्राः
यह मुद्रा पुरुषों के लिये अच्छी मानी जाती है। यह पुरुष के शरीर को गर्म रखती है और कामवासना को बढाती है।

अपान मुद्राः
यह मुद्रा बहुमुखी है जो कि हर किसी को लाभ पहुंचाती है। यह मुद्रा शरीर में जहरीले द्रव्य से छुटकारा दिलाती है। यह मुद्रा मूत्र संबन्धि समस्या को दूर करती है और पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाती है।



Click it and Unblock the Notifications
