Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कफ से तुरंत राहत पाने के 15 टिप्स
सर्दियों का मौसम आते ही हजार तरीके की समस्या आ जाती हैं। इस मौसम में सर्दी, जुकाम, बुखार बहुत तेजी से पकड़ता है। शरीर को ये सब झेलने के बाद कफ की समस्या भी झेलनी पड़ती है। अगर किसी को एलर्जी, अस्थमा या सूखी हवा से समस्या होती है तो उसे कफ की समस्या काफी ज्यादा होगी।
Weekend Offers: हेल्थ और पर्सनल केयर पर पाएं 35% की भारी छूट!
तुरंत राहत के लिए एलोपैथिक उपचार सही होता है लेकिन कफ एक ऐसी समस्या है जो काफी दिनों तक चलती है। इससे निजात पाने के कुछ तरीके निम्न प्रकार है:

1. हाईड्रेट करें:
अगर आपके शरीर में पानी की कमी रहेगी तो कफ शरीर से निकलने में समस्या करेगा। कफ की समस्या होने पर गर्म पानी पिएं, इससे राहत मिलेगी।

2. औषधियुक्त टॉफी:
यह एक अच्छा घरेलू नुस्खा है जिसमें आपको कोई साइडइफेक्ट भी नहीं होगा। इसे चूसने से जकड़न दूर होगी और गले को राहत मिलेगी।

3. हॉट ड्रिंक:
कफ की समस्या होने पर हॉट ड्रिंक से राहत मिल सकती है जैसे- गर्म सूप, गर्म काफी या चाय।

4. शहद:
शहद का एक चम्मच सेवन करने से कफ की समस्या से राहत मिलती है।

5. गर्म पानी से स्नान:
अगर गले में कफ बहुत ज्यादा है और आपको जकड़न भी महसूस होती है तो गर्म पानी शॉवर ले लें।

6. ड्राई एयर से बचें:
सर्दियों के दिनों में सूखी हवा चलती है जो कफ की समस्या होने पर और ज्यादा दुखदायी होती है। इसलिए आप ऐसी जगह पर बैठे जहां आपको थोड़ी नमी मिले और सूखी हवा से बचाव हों।

7. परफ्यूम, स्मोक आदि से दूरी:
आप कहीं भी ऐसी जगह न बैठे, जहां हवा में घुटना महसूस हों, जैसे बहुत ज्यादा स्प्रे किया गया हों, धुआं हो या फिर कोई धूम्रपान कर रहा हों।

8. नेजल स्प्रे:
अगर आपको बहुत ज्यादा समस्या हो रही है तो नेजल स्प्रे का उपयोग करें। इससे आपको तुंरत राहत मिल जाएगी।

9. सैलाइन गरारा:
गर्म सैलाइन पानी से गरारा करने से भी कफ में राहत मिलती है।

10. मसाला चाय:
कफ की समस्या होने पर मसाला चाय का सेवन करने से आराम मिलता है।

11. नींबू, दालचीनी और शहद:
शहद, दालचीनी और नींबू को हल्का बॉयल कर लें और इस सिरप को पी लें। इससे कफ आसानी से निकल जाएगा।

12. सैलाइन गार्लिक:
यह कफ दूर करने की काफी प्राचीन विधि है। नमक के पानी में लहसून की कलियों को छीलकर डालें और इसे पिएं।

13. शहद और ब्रांडी:
ब्रांडी से शरीर का तापमान सही आ जाता है जो शरीर को ठंड से फाइट करने में राहत देता है। एक चम्मच ब्रांडी का सेवन या उसे पैरों में लगाना लाभदायक होता है।

14. आवंला:
सर्दी को दूर भगाने का सबसे अच्छा तरीका आंवला है। इसे आप धूप में बैठकर खाएं।

15. स्पाइस टी:
चाय को तुलसी, काली मिर्च और कई तेज व गर्म मसाले डालकर पकाएं और गर्मागर्म पी जाएं, इससे राहत मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
