Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
कैंसर के ऐसे कारण जिन्हें आप कंट्रोल कर सकते हैं
कैंसर को कोशिका के अनियंत्रित विकास के रूप में परिभाषित किया जाता है। कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो 100 से भी ज्यादा तरह की होती है। कैंसर के कारण शरीर की कोशिका तेजी से विभाजित होने लगती है, जिससे ट्यूमर बन जाता है। बाद में यह शरीर के विभिन्न अंगों की कार्यप्रणाली को प्रभावित कर शरीर की कार्यप्रणाली को अस्त—व्यस्त कर देता है। कैंसर के कई कारण होते हैं। कुछ को आप नियंत्रित कर सकते हैं, जबकि कुछ को आप चाह कर भी नियंत्रित नहीं कर सकते हैं।
कैंसर के कारण को जानकर आप इसे नियंत्रित कर सकते हैं या फिर इस बीमारी को विकसित होने की संभावना को कम कर सकते हैं। हर व्यक्ति के लिए कैंसर का कारण अलग—अलग हो सकता है। किसी को पेट का कैंसर हो सकता है तो कोई फेफड़ों के कैंसर की चपेट में आ सकता है।
लिवर कैंसर के शुरूआती लक्षण
हालांकि अगर वैश्विक स्तर पर बात करें तो कैंसर के ज्यादातर कारण एक जैसे ही होते हैं। कैंसर के कारण को जानकर आप इस बीमारी की संभावना को कम कर सकते हैं और एक स्वस्थ जिंदगी जी सकते हैं। आइए हम आपको इस बीमारी के अलग—अलग कारणों और उन्हें नियंत्रित करने के बारे में बताते हैं।

मोटापा
वजन का बढ़ना शायद ही किसी को पसंद हो। यह तकीलफदेह तो होता ही है, साथ ही इसे नियंत्रित करना भी मुश्किल होता है। आप अपने वजन को नियंत्रित करके कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं।

शराब
बहुत ज्यादा शराब पीना शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होता है। साथ ही यह कैंसर का भी बड़ा कारण है। शराब के सेवन को कम कर के आप कैंसर के खतरे को भी कम कर सकते हैं।

नमक
नमक के सेवन को नियंत्रित कर आप कैंसर को नियंत्रित कर सकते हैं। ज्यादा नमक खाने से न सिर्फ ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है, बल्कि इससे पेट के कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है।

रेडीएशन
कैंसर के ऐसे कारण जिन्हें आप नियंत्रित कर सकते हैं, उनमें से रेडीएशन भी एक है। हर दिन हम ढेरों तरह से रेडीएशन के संपर्क में रहते हैं। इनमें से सूरज से निकलने वाली हानिकारण यूवी किरणें प्रमुख है। आप खुद को रेडीएशन से बचाकर कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं।

इंफैक्शन
कई लोगों में ह्यूमन पापिलोमा वाइरस पेट के कैंसर के लिए जिम्मेदार होता है। इस वाइरस से संक्रमित होने पर रोगी हेलीकोबैक्टर पाइलोरी से भी ग्रस्त हो जाता है। रोगी को इस वाइरस से निजात दिलाने के लिए तुरंत टीका लगाना चाहिए।

प्रोसेस्ट मीट
प्रोसेस्ट मीट

पेशा
अपने काम के स्थान की सुरक्षा को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह भी कैंसर का एक कारण है, जिसे आप नियंत्रित कर सकते हैं। आपके काम के स्थान पर विभिन्न तरह के केमिकल का प्रयोग कैंसर को जन्म दे सकता है।

तंबाकू
धुम्रपान करना शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है और यह कैंसर का प्रमुख कारण है। अगर आप कैंसर के खतरे को कम करना चाहते हैं तो आपको धुम्रपान कम करना चाहिए।

फाइबर
आधुनिक जीवनशैली में खानपान में बदलाव भी कैंसर का एक प्रमुख कारण है। आंत कर कैंसर पाचन की प्रक्रिया को धीमा करके पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। हालांकि आप ज्यादा फाइबर वाले आहार का सेवन करके इस खतरे को कम कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
