Latest Updates
-
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
ओवेरियन कैंसर को होने से रोकते हैं ये बेहतरीन फूड
वैसे तो कैंसर, कोशिकाओं के अनियत्रित रूप से बढ़ने के कारण होता है लेकिन अगर आपका खानपान अच्छा है तो आपको इस बीमारी से दूर रहने में आसानी होती है क्योंकि आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। महिलाओं के में ओवेरियन कैंसर की समस्या दिनों-दिन काफी बढ़ती जा रही है। ऐसे महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सर्तक रहने की आवश्यकता है। महिलाओं को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि वह ऐसी घातक बीमारियों से दूर रहें।
कैंसर से प्राकृतिक रूप से कैसे बचें?
इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे है महिलाओं के लिए कुछ विशेष प्रकार के फूड, जो उन्हे ओवेरियन कैंसर की चपेट में आने से बचाएगा।
कैंसर जो केवल महिलाओं को होता है

अदरक
अदरक को कैंसर का सबसे बड़ा शत्रु माना जाता है। अगर आप अदरक का सेवन दिन में पर्याप्त मात्रा में कर लेते है तो आपको कैंसर होने की संभावना कम हो जाती है। अदरक के सेवन से कैंसर सेल्स को खत्म करने की ऊर्जा शरीर में आ जाती है।

चाय
हाल ही में हुए एक शोध में बताया गया है कि चाय में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर होने के कारण उसके सेवन से कैंसर की बीमारी होने से बचाव किया जा सकता है। हर दिन दो कप चाय पीने से ओवेरियन कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है।

पालक
पालक में भरपूर मात्रा में जिंक, मैग्नीशियम और पौटेशियम होता है जो शरीर को विशेष ऊर्जा देता है और उसकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है इसके सेवन से बढ़ती हुई गांठ या ट्यूमर बढ़ता नहीं है। पालक, कैंसर को रोकने का सबसे अच्छा फूड होता है।

ब्रोकली
ब्रोकली को दुनिया के टॉप 3 फूड में गिना जाता है। यह ओवेरियन कैंसर से फाइट करने में मददगार होता है। इसमें हर प्रकार का पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होता है।

अंडा
अंडे में विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में होता है। इसकी जर्दी में प्रोटीन भरपूर होता है जो शरीर को गर्मी देता है और कैंसर के रिस्क को बॉडी में कई गुना घटा देता है।

खीरा
खीरे के सेवन से शरीर से विषाक्त तत्व बाहर निकल जाते है। इसमें पैंटोथेनिक एसिड होता है तो एक ब्रिलियेंट कम्पाउंड होता है जिससे कैंसर से फाइट करने में आराम मिलती है। इसमें विटामिन ए और के, मैग्नीशियम और पौटेशियम भी भरपूर मात्रा में होता है।

गाजर
गाजर में विटामिन ए होता है इसके अलावा के, बी6 आदि भी होता है। इसमें भरपूर फाइबर भी होता है जो ओवेरियन कैंसर होने से बचाने में मददगार साबित हो सकता है।

शकरकंद
शकरकंद में कारोटेनोइड्स होता है जो एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसमें उच्च मात्रा में मैग्नीशियम और पौटेशियम होता है।

नट्स
नट्स में ओमेगा-3 फैट होता है जो कई प्रकार के कैंसर से लड़ने के लिए शरीर को ताकत देते है।



Click it and Unblock the Notifications
