Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
बीमारी में ज्यादा सोना भी कारगर उपाय
(आईएएनएस)| नींद हमारी सेहत के लिये बहुत जरुरी है। अगर आप अपनी पूरी नींद नहीं लेते हैं, तो इससे आपके शरीर में कई बीमारियां पैदा हो सकती हैं। बीमार पड़ने पर अगर पूरी नींद ली जाए , तो इससे प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर बनती है और तबियत ठीक होने में ज्यादा समय नहीं लगता।
तो दोस्तों, अगर आप को बुखार है या फिर नाम बुरी तरह से जाम है, तो दवाइयां खाने की बजाए खूब सारी नींद लें।

बीमार पड़ने पर नींद लेना भी कारगर साबित हो सकता है। एक शोध में बीमारी में ज्यादा से ज्यादा सोने की सलाह दी गई है, क्योंकि ये लंबी नींद आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ा सकती हैं और संक्रमण से लड़ने में बेहतर सहयोग कर सकती हैं। पेनसिल्वानिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया कि फल मक्खियों में नींद से प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ती है और संक्रमण दूर होता है। कम नींद आने का इलाज
यूनिवर्सिटी के पेरेलमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन की वरिष्ठ लेखक जूली विलियम्स ने बताया, "बीमारी में सोने की इच्छा होना सहज प्रतिक्रिया है।" शोध के परिणाम प्रतिरक्षा प्रणाली पर नींद के सीधे प्रभाव का नया सबूत देते हैं।
फल-मक्खियों पर किए गए इस शोध में शोधकर्ताओं ने पाया कि ज्यादा सोने वाली फल-मक्खियों के शरीर में बैक्टीरिया समाशोधन की क्षमता तेजी और अधिक कुशल थी। 'स्लीप' शोधपत्र में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया, "बीमारी में ज्यादा नींद, संक्रमण का प्रतिरोध बढ़ाकर प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया बढ़ाने में मदद करती है।"
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
