Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानिये विटामिन डी की कमी के 6 लक्षण
ऐसे बहुत ही कम खाद्य पदार्थ होते हैं जो विटामिन डी से भरपूर हो। यहां तक कि फाॅर्टफाइड फूड में भी इतना विटामिन डी नहीं होता जो शरीर की जरूरतों को पूरा कर सके। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप अपनी सेहत का ध्यान रखें।
इन 6 लक्षणों को देख कर पता लगाएं कहीं आपमें तो नहीं है कैल्शियम की कमी
शोध से यह बात सामने आई है कि विटामिन डी की कमी व्यस्कों में सबसे ज्यादा होती है। दरअसल यह कमी एक स्टराॅइड हार्मोन की होती है, जो हमें सूर्य की रोशनी से मिलती है।
आइये आज हम आपको विटामिन डी की कमी के कुछ लक्षणों के बारे में बताते हैं।

हड्डी का दर्द
शोध से यह बात सामने आई कि शरीर में विटामिन डी की कमी से मसल्स में दर्द, मसल्स में क्रैंप और जोड़ों का दर्द होता है। दरअसल ऐसा सूरज की रोशनी के अभाव में होता है। विटामिन डी की अपर्याप्त मात्रा के कारण कैल्सियम स्केलेटल सिस्टम तक नहीं पहुंचता जिससे हड्डियों में दर्द होता है।

थकान और सुस्ती
क्या आपको पता है कि शरीर को उर्जा के लिए विटामिन डी की जरूरत होती है? विटामिन डी की कमी से आप नियमित रूप से थकान का अनुभव करेंगे। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो इसे हल्के में न लें।

मूड का बदलना
विटामिन डी की कमी से कई बार मूड भी अचानक से बदलने लगता है। विटामिन डी सेरोटोनीन का निर्माण करता है जो हमारे मूड को अच्छा रखने में मददगार साबित होता है। सेरोटोनीन की कमी से मूड फलक्चुएशन एक आम बात है।

वजन का बढ़ना
क्या आपको पता है कि विटामिन डी फैट को घुलनशील बनाने वाला हार्मोन है? जी हां, इसी कारण यह वजन घटाने में मददगार होता है। शोध से पता चला है कि शरीर के फैट को एब्जाॅर्ब करने के लिए ज्यादा मात्रा विटामिन डी की जरूरत पड़ती है।

सिर से पसीना आना
विटामिन डी की कमी से सिर से पसीना आता है। अगर ज्यादा मात्रा में पसीना आए तो यह न्यूरोमस्कुलर इरिटबिलिटी का संकेत हो सकता है। यह विटामिन डी की कमी का शुरुआती लक्षण है।

सोरायसिस
यह एक तरह का त्वचा रोग है जो कि विटामिन डी की कमी से होता है। अच्छी मात्रा में धूप लेने से इस बीमारी को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
