Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
कान का संक्रमण दूर करने के 7 घरेलू नुस्खे
सर्दियों के समय बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण होना काफी आम बात होती है। कान का संक्रमण बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण की वजह से ही होता है। कान के अंदर यदि म्यूकस युक्त तरल का जमाव होने लगे, तो यह संक्रमण कहलाता। कान का संक्रमण काफी तकलीफ देह होता है।
कान के दर्द से छुटकारा पाने के घरेलू उपचार
कुछ लोगों के कान में जमने वाले मैल की कठोरता भी कान के संक्रमण का मूल कारण होती है। जिसका उपचार डॉक्टर वेक्स सॉल्वेंट्स के माध्यम से करते हैं।
कई तकलीफों की अचूक दवा लहसुन का तेल
वैसे तो कान के संक्रमण को दवाओं से ठीक कर दिया जा सकता है लेकिन लंबे समय तक दवाइयां खाते रहने से यह बेअसर होने लगती हैं। कान के संक्रमण को यदि पूरी तरह से ठीक करना हो तो घरेलू नुस्खे बडे़ काम के होते हैं। आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे कि कान के संक्रमण को किस तरह से ठीक किया जा सकता है।

लहसुन
3-4 लहसुन की कलियों को थोड़े से पानी में 5-7 मिनट तक के लिये उबालें। फिर उसमें पीस कर थोड़ा सा नमक मिलाएं। मिश्रण को एक साफ सूती कपड़े में बांध कर संक्रमित कान पर रखें। आप चाहें तो दूसरी विधि भी अपना सकती हैं। इसके लिये 2 बड़ी लहसुन की कलियों को 2 चम्मच तिल के तेल में तब तक गरम करें जब तक कि वह काला ना हो जाए। फिर इसे तेल की 2-3 बूंदे कानों में टपका लें।

टी ट्री ऑइल
देा बूंद टी ट्री ऑइल को दो चम्मच जैतून तेल और हल्के गरम पानी के साथ मिक्स कर के कानों में डालें। कुछ मिनट के बाद कान को साफ कर लें।

तुलसी
तुलसी की पत्ती से रस निकाल कर कान में 4-5 बूंद टपका लीजिये। आप चाहें तो तुलसी की पत्तियों को नारियल तेल में उबाल कर भी कान में डाल सकते हैं। इसे दिन में दो बार डालें।

प्याज
प्याज को बारीक काट कर माइक्रोवेव में डाल कर कुछ मिनट पकाएं। अब उसमें से रस निचोड़ कर उसे कान में डालें।

जैतून का तेल
जैतून का तेल हल्का सा गरम कर के कानों में डालने से राहत मिलती है।

अदरक
अदरक के रस में नींबू का रस मिलाएं और इकसी 4 बूंदें कान में डालें। आधे घंटे के बाद कान को रूई से साफ कर दें।

सरसों का तेल
सरसों के तेल को हल्का गरम कर के कान में 3 बूंद टपकाएं। आराम मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
