Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
पैरों से पता चलता है कौन सी बीमारी है आपको
विटामिन की कमी से लेकर थायरायड, गठिया की समस्या तक बहुत सी स्वास्थ्य से संबन्धित चीजें हैं, जो कि आपके पैर आपको बता सकते हैं।
जी हां, आपके पैर आपको आपके स्वास्थ के बारे में आपको इतनी अच्छी जानकारी दे सकते हैं, जितनी की एक डॉक्टर भी नहीं बता सकता।
READ MORE: मधुमेह रोगी ऐसे करें फुट केयर
यदि आपके पैरों में लंबे समय तक खड़े रहने पर दर्द होता है, तो शायद आपकी हड्डियों में कैल्शियम की कमी हो। या फिर अगर पैरों में बिल्कुल बाल नी ना हो, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में खून का संचार ठीक से नहीं होता है।
आइये पढ़ते हैं ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जो आपके पैर आपके स्वास्थ्य के बारे में बताते हैं...

1. अगर पैरों पर बाल ना हों
इसका मतलब यह नहीं हैं आपके शरीर पर इतने बाल हों कि आप बंदर की तरह दिखें, लेकिन आपके पैरों पर बिलकुल भी बाल नहीं होने का मतलब है कि आपके शरीर में रक्त का संचार सही नहीं है। यदि आपके साथ भी ऐसा है तो यह बात एकदम सच है। आप एक काम कर सकते हैं? अपने टखने की पल्स देखें। यदि यह नहीं मिलती है तो डॉक्टर से सलाह लें।

2. ठंडे पाँव
हाइपो-थाइराइडिज़्म या कम एक्टिव थाइराइड ग्रंथि, आपके शरीर को कई तरीकों से प्रभावित कर सकती है और इसका असर आपके पैरों पर भी होगा। क्या आपके पैर हमेशा ठंडे रहते हैं? यदि आपको हाइपो-थाइराइडिज़्म के अन्य लक्षण दिखाई दे रहे हैं जैसे कि त्वचा और बालों का शुष्क होना, थकान, एकदम से वजन बढ़ना आदि में डॉक्टर से सलाह लें।

3. सूजे हुये और दर्द वाले बड़े पंजे
सूजे हुये, दर्द दायक, लाल और गर्म बड़े पंजे ये सब गठिया की निशानी हैं। बहुत से लोगों का मानना है कि उनके बड़े पंजों के कारण उन्हें गठिया है। एक प्रकार के गठिया में आपके खून में यूरिक एसिड बढ़ जाता है। मुख्य तौर पर ऐसा ज्यादा मांस खाने से होता है। ऐसा 10 में से 1 मामला आपकी डाइट से जुड़ा होता है।

4. सूखी, परतदार त्वचा
एथलीट जैसे पैर पाने के लिए जरूरी नहीं है कि आप खिलाड़ी हों। यदि आप अपने पैरों की त्वचा को देखेंगे तो खास तौर पर पंजों के बीच की त्वचा आपको शुष्क, परतदार और खुजलीदार दिखाई देगी, फंगल इन्फ़ैकशन इसका कारण हो सकता है। मलहम आदि लगाकर इसका समाधान करें, यदि ठीक नहीं होता तो डॉक्टर से सलाह लें।

5. पैरों में बदबू आना
पैरों में बदबू आना किसी बड़ी बीमारी का लक्षण नहीं है। ऐसा होने का मतलब है कि आपके पैर सही तरह साफ नहीं हो रहे हैं। अपने पैरों को नियमित रूप से धोते रहें, सूती जुराब पहनें, यदि आपके पसीने ज्यादा आते हैं तो जुराब की एक अतिरिक्त जोड़ी साथ रखें।

6. चलने में परेशानी
यदि पैरों पर ज्यादा देर तक खड़े रहने में आपको परेशानी होती है तो कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि कैल्शियम का अवशोषण सही नहीं हो रहा हो, कोई फैक्चर हो जिसका पता नहीं चला हो, या फिर एनोरेक्सिया आदि। यदि आपको चलने में परेशानी हो रही है तो अपने डॉक्टर से सलाह लें।

7. मांसपेशियों में ऐंठन
यदि आपको अधिकतर बार मांसपेशियों में ऐंठन रहती है तो जरूरी नहीं है कि मांसपेशियों के ज्यादा इस्तेमाल या मांसपेशियों की किसी चोट के कारण ऐसा हो, इसमें हो सकता है कि आप डिहाइड्रेटिड हों, या फिर कई विटामिन्स और मिनरल्स की कमी हो। खून में पोटेशियम, कैल्शियम, और सोडियम की कम मात्रा भी इसका कारण हो सकती है।

8. अपने आप सुन्नता आना
यदि आपके पैरों में सुन्नता आती है तो इसके कई कारण हो सकते हैं। कई बार ऐसा हो सकता है कि ज्यादा देर तक बैठने के कारण ऐसा हो लेकिन कई बार मल्टीपल स्केलेरोसिस, नस की खराबी या फिर फाइब्रोमाल्जिया जैसी बड़ी समस्याएँ भी हो सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
