Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कॉफी पीने से कम होगा त्वचा कैंसर का जोखिम
(आईएएनएस)| कॉफी पीने वालों के लिए यह खबर सुकून भरा है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि रोजाना चार कप कॉफी का सेवन उन्हें त्वचा कैंसर से दूर रखता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि हालांकि यह परिणाम प्रारंभिक हैं, लेकिन जीवनशैली में थोड़ा बहुत बदलाव लाने से त्वचा कैंसर से खुद को सुरक्षित किया जा सकता है।
Clearance Sale: Get 80% Off on Fragrances & Deodorants
यह निर्धारित करने के लिए कि कॉफी का सेवन व त्वचा कैंसर के बीच कोई संबंध है, यूएस नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट में कैंसर एपिडेमियोलॉजी एंड जेनेटिक्स विभाग की एरिका लॉफ्टफील्ड ने एनआईएच-एएआरपी डाइट एंड हेल्थ स्टडी के आंकड़ों का इस्तेमाल किया।

रोजाना कॉफी पीने वाले 447,357 लोगों की सूचनाएं ली गईं और लगातार 10 सालों तक उनपर नजर रखी गई। शुरुआती वक्त में किसी भी प्रतिभागी को कैंसर नहीं था।
अध्ययन के दौरान देखा गया कि अधिक कॉफी पीने वाले लोगों में त्वचा कैंसर का जोखिम कम सामने आया। रोजना चार कप या इससे ज्यादा कॉफी पीने वाले लोगों में त्वचा कैंसर का जोखिम 20 फीसदी तक कम देखा गया।
साथ ही, कॉफी सेवन की मात्रा एक कप से लेकर चार कप तक जैसे-जैसे बढ़ती गई, त्वचा कैंसर का जोखिम कम होता गया। यह अध्ययन पत्रिका 'नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट' में प्रकाशित हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
