Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
जानिये स्वास्थ्य से जुडे़ कैसे-कैसे राज़ खोलती हैं आपकी हथेलियां
हाथ हमारे शरीर का सबसे अहम हिस्सा माने जाते हैं। जहां हाथों की खूबसूरती हमारे व्यक्तित्व में चार-चांद लगाते हैं वहीं पर हाथेलियों की रेखाएं देख कर हमारे भविष्ट का पता भी चलता है।
ऐसा कहा जाता है कि हमारी हथेलियों में विज्ञान भी छुपा हुआ है। यह आपको आपके स्वास्थ्य के बारे में कई छुपे हुए राज बता सकती हैं।
जी हां, आप इस समय किस बीमारी से जूझ रहे हैं या फिर भविष्य में आपको कौन सी बीमारी हो सकती है, यह सब आपको आपकी हथेलियां देख कर पता चल सकता है।
READ: आपका आइना भी बताता है आपकी सेहत का राज़
आपकी हथेलियां खतरनाक रोगों के प्रारंभिक लक्षणों के बारे में संकेत दे सकती हैं। आइये जानते हैं आपके हाथों की हथेलियां क्या संकेत देती हैं स्वास्थ्य के बारे में -

लाल रंग की हथेलियां
अगर आपकी हथेलियां गहरे लाल रंग की हैं, तो उसे चिकित्सकीय भाषा में पाल्मर इर्थीमिया कहा जाता है। यह लीवर की बीमारी का एक संकेत होता है। यह फैटी लीवर या जिगर की सिरोसिस होने जा सकता है। गर्भावस्था के दौरान अगर ऐसा होता है तो समझे कि यह एक आम सी बात है और यह हाथों में ब्लड फ्लो की वजह से हो रहा है।

उंलियों की लंबाई
महिलाओं में अगर अनामिका उंगली तर्जनी से अधिक लंबी है तो, यह ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे का संकेत बताती है। मगर पुरुषों में आमतौर पर अनामिका उंगली तर्जनी से लंबी ही होती है।

सूजी हुई उंगलियां
अगर आपके हाथों की उंगलियां कठोर हो कर सूज गई हैं तो, यह हाइपोथायरायडिज्म का संकेत भी हो सकता है। आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ चुका है जिसकी वजह से मोटापा, शरीर में पानी जमा होना और सूजन आने जैसी समस्या पैदा हो रही है।

नाखूनों का पीलापन
अगर नाखूनों में पीलापन है और उन्हें दबाने के तुरंत बाद ही वह सफेद हो जाते हैं तो हो सकता है कि आपको एनीमिया हो गया हो। आइरन की कमी की वजह से आपके खून में रेड ब्लड सेल्स नहीं बनते, जिसकी वजह से नाखून पीले पड़ गए हैं।

नाखूनों के नीचे छोटी लाल धानियां
कहने का मतलब है कि नाखूनों के नीचे खून के छोटे लाल या भूरे धब्बे होते हैं जिन्हें स्पिलिंटर हैमरेज कहा जाता है। यह रक्त संक्रमण या दिल की बीमारियों के बारे में बताते हैं।

मोटी और गोल उंगलियां
अगर उंगलियां मोटी हो कर गोल रूप ले लें और बाहर की ओर मुंड जाएं तो इस हालत को फेफड़ों या दिल की बीमारियों का संकेत समझा जा सकता है। इस संकेत को कभी भी नजरअंदाज ना करें।

नीली उंगलियां
ग्रे या नीले रंग की उंगलियां या फिर उंगलियों में सन्नता आ जाए तो समझे कि उंगलियों में ठीक से ब्लड सर्कुलेशन नहीं हो पा रहा है।

हाथ के ऊपरी सतह पर भूरे रंग के धब्बे
मधुमेह होने पर नसें और रक्त नलियां कमजोर हो जाती हैं, जिस वजह से आंतरिक रक्तस्राव और हैमरेज हो जाता है जिससे हाथों पर लाल रंग के चकत्ते दिखने लगते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
