Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
दोपहर की झपकी जरुर लें क्योंकि इससे होते हैं ये फायदे
दोपहर के खाना खाने के बाद काफी तेज़ नींद आती है और मन करता है कि एक झपकी ले ली जाए। मगर ऑफिस में ऐसा नहीं हो पाता और अगर झपकी आती भी है तो, हम उसे चाय या कॉफी पी कर दूर कर देते हैं।
दिनभर थकान के बाद भी नींद नहीं आती तो जानिये उसका कारण
मगर दोस्तों, क्या आप जानते हैं कि दोपहर की झपकी हमारे शरीर के स्वाथ्य के लिये कितनी जरुरी है? वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार जो लोग दोपहर को झपकी लेते हैं, उन्हें दिल का दौरा पड़ने के चांस कम होते हैं।
अच्छी नींद और सेहतमंद जिंदगी पाने के टिप्स
नींद लेने से शरीर की कई बीमारियां दूर हो सकती हैं तथा दिमाग कई गुना तेज काम कर सकता है। आइये जानते हैं कि दुपहर को झपकी लेने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

दिमाग बढाए
कई शोधों में पता चला है कि दोपहर को झपकी लेने से आपकी दिमागी पावर बढ़ती है, खासतौर पर बच्चों की। इसलिये आपको दोपहर में केवल 10 से 30 मिनट तक की झपकी जरुर लेनी चाहिये।

ब्लड प्रेशर कम करे
बहुत से लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोपहर की नींद लेने से आपका बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर कम होता है। इस बात को कई रोगियों ने माना है।

नसों को शांत करे
रोज परेशानी भरे दिन से अगर आपको राहत चाहिये और अपनी नसों को शांत करना हो तो, 90 मिनट की नींद जरुर लें।

इच्छा शक्ति को बढ़ाए
यह माना जाता है कि बहुत ज्यादा थकान से आपकी इच्छा शक्ति कमजोर पड़ जाती है। लेकिन अगर आप दोपहर की नींद ठीक से लेंगे तो आपके अंदर खोई हुई इच्छा शक्ति बढ़ जाएगी और आपको बहुत अच्छा लगेगा।

चौकन्ने बनेंगे
यूएस में एक रिसर्च हुई थी, जो कि खासतौर पर सेना और नासा के प्रोफेश्नलों पर की गई थी। रिसर्च के बाद उन्हें लगा कि उनकी दिमागी ताकत बढ गई है और वे पहले से ज्यादा चौकन्ने रहने लगे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
