Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
मुंह के छाले से छुटकारा दिलाए ये उपाय
मुंह में एक छोटा सा घाव होता है जिसे हम अल्सर बोलते हैं। अगर यह मुंह में छाला हो जाए तो खाने-पीने में बड़ी तकलीफ हो जाती है। इसमें काफी जलन और दर्द भी महसूस होती है। वैसे तो यह बीमारी कुछ ही दिनों के लिए होती है और हफ्ते भर में ठीक भी हो जाती है।
लक्षणात्मक उपचार मुंह के छालों से निपटने का प्राथमिक तरीका है। यदि उनका कारण ज्ञात हो, तो उस स्थिति के उपचार की भी अनुशंसा की जाती है। पर्याप्त मौखिक स्वच्छता भी लक्षणों से राहत देने में सहायक हो सकती है। अगर आपके मुंह के छाले 3 हफ्ते से ज्यादा रहें तो उसे तुरंत ही डॉक्टर को दिखाएं। आइये जानते हैं मुंह के छाले ठीक करने के घरेलू उपचार।
मसूड़ों से खून रोकने के घरेलू उपचार

मुलैठी की जड़
2 कप पानी में मुलैठी की जड़ों को 2 या 3 घंटे तक रख कर बाद में उससे मुंह को दिन में कई बार धोएं।

नारियल का दूध
मुंह के अल्सर में दर्द होने पर यह आराम देता है। 1 चम्मच नारियल दूध में थोड़ा सा शहद मिक्स कर के प्रभावित स्थान पर मालिश करें। इसे दिन में 2 या 3 बार करें। आप चाहें तो इस घो से अपने मुंह को धो भी सकते हैं।

नमक और हाइड्रोजन पैराऑक्साइड
एक गरम पानी के गिलास में 3% हाइड्रोजन पैराऑक्साइड और 2 चम्मच नमक मिला कर मुंह को धोएं। ऐसा दिन में दो बार करें। इस घोल को पियें नहीं।

साबुत धनिया
एक कप गरम पानी में 1 चम्मच साबुत धनिया उबालिये। इस घोल को मुंह में भर कर कुछ देर के बाद कुल्ला कर लें। ऐसा दिन में तीन बार करें।

बेकिंग सोडा
थेाड़े से पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा डाल कर पेस्ट बनाएं और प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा दिन में कई बार करें।

शहद
शहद एक एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरा है। रूई का एक छोटा टुकड़ा ले कर उसे शहद में डुबोइये और उससे अपने मुंह के छाले पर रख लीजिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
