Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सर्दियों में नहाने के लिये कौन सा पानी है सबसे बेस्ट: गरम या ठंडा ?
ऑफिस से आने के बाद लंबे समय की थकान उतारने के लिये गरम पानी से स्नान काफी रिलैक्सिंग होता है। इससे शरीर में अच्छी तरह से ब्लड फ्लो होता है जिससे दर्द करती हुई मासपेशियों को आराम मिलता है। वहीं ठंडे पानी से नहाना गरम पानी के मुकाबले इतना आरामदायक नहीं होता। लेकिन ठंडे पानी से स्नान करने पर हमें और भी अन्य प्रकार के फायदे होते हैं।
गर्म पानी पीने के 9 बडे़ फायदे
ठंडे पानी से स्नान करने को क्रायोथैरेपी के नाम से जाना जाता है। यह अक्सर एथलीटों दृारा की जाती है। पर जब आपको लगे कि आपको थोड़ा रिलैक्स होने की आवश्यकता है तो गरम पानी से नहाएं। सर्दियों में ठंडे और गरम पानी के अच्छे और बुरे प्रभावों के बारे में जानना जरुरी है, इसलिये पढ़े हमारा यह लेख।

ठंडा पानी करता है एलर्ट
जब बात सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने की आती है तो इसके अलग ही फायदे हैं। ठंडा पानी आपको चौकन्ना बनाता है। ठंडे पानी से स्नाना करने के बाद आप की नींद उड़ जाती है और आप चौकन्ने हो जाते हैं।

त्वचा के लिये लाभदायक
सर्दियों में वैसे भी बाल और त्वचा रूखी हो जाती है इसलिये गरम पानी से स्नान करने पर वह और भी ज्यादा रूखी लगने लगती है। ऐसा ना हो इसलिये हमेशा ठंडे से स्नान करें। इससे पोर्स बंद हो जाते हैं और नमी बरकरार रहती है।

प्रतिरक्षण और संचलन
सर्दियों में आपक इम्यून सिस्टम अच्छी तरह से काम करना चाहिये, अगर ऐसा नहीं है तो आपको सर्दी जुखाम लगा रहेगा। ठंडे पानी से स्नान करने से पूरे शरीर में रक्त का प्रवाह बना रहता है जिससे इम्यून सिस्टम ठीक होता है।

मासपेशियों का दर्द
सर्दियों में अक्सर मासपेशियों में दर्द बना रहता है। ऐसे में ठंडे पानी का स्नान लाभ पहुंचाता है।

तनाव दूर करे
स्टडी में बताया गया है कि ठंडे पानी का शावर लेने से यूरिक एसिड कम हो जाता है। साथ ही इससे एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भी काफी ज्यादा बढ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
