Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पीरियड्स के दर्द में आराम दिलाए ये 4 योगासन
कई महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान शरीर, खासतौर कमर में काफी दर्द होता है। इस दर्द को दूर करने के लिये आप योगासनों का सहारा ले सकती हैं। योग के पास हर बीमारी का इलाज है इसलिये इन्हें एक बार जरुर आजमाइये।
नियमित तौर पर इन आसनों को करने से आपकी कमर और अन्य हिस्से मजबूत बनेंगे। आसन करने से शरीर के हर हिस्से स्ट्रेच होते हैं तथा खून का संचार अच्छी प्रकार से होने लगता है, जिससे शरीर की थकान, पेट की सूजन, गैस और दर्द आदि दूर होते हैं। आइये जानते हैं कि कौन-कौन से हैं वे योगासन जिन्हें करने से मासिकधर्म का दर्द दूर हो सकता है।

Pose #1: धनुर आसन
इस आसन को करने से कब्ज, पीठदर्द, थकान और मासिकधर्म के समय होने वाली परेशानियां भी खतम होती हैं। इस आसन को करने से शरीर का पूरा हिस्सा खासतौर पर पेट, सीना, जांघे और गला आदि स्ट्रेच होते हैं।
इस आसन से पीठ की मासपेशियां मजबूत बनती हैं। साथ ही यह पेट के अंगों को उत्तेजित करता है। यह उत्तेजना क्रैंप्स होने से रोकता है और यूट्रस की ओर खून का संचार करता है, जिससे दर्द, पेट की सूजन आदि मिटती है।
इस आसन को करने की विधि के लिये यहां पढ़ें - CLICK HERE

Pose # 2: मत्स्यासन
मत्स्य का अर्थ है- मछली। इस आसन में शरीर का आकार मछली जैसा बनता है। इस आसन को नियमित करने से शरीर की थकान दूर होती है और मासिकधर्म का दर्द कम हो जाता है। इससे गर्दन, पैरों, पीठ और छाती की सभी मासपेशियां स्ट्रेच होती हैं, जिससे मासपेशियों को आराम मिलता है और दर्द से छुटकारा मिलता है। यह पेट और पेडू को उत्तेजित करता है और पेट की गैस, सूजन और अपच से मुक्ती दिलाता है।
इस आसन को करने की विधि के लिये यहां पढ़ें - CLICK HERE

Pose # 3: बालासन योग
अगर आपके लोअर बैक में पेन है तो यह बालासन योग करने से आपको राहत मिलेगी। आप इसका अभ्यास अपने शरीर को आरामदायक स्थिति में लाने के लिए कर सकती हैं। इस आसन से मेरूदंड और कमर में खींचाव होता है और इनमें मौजूद तनाव दूर होता है। बालाअसन करने के फायदे- यह पीठ, कंधे और गर्दन के तनाव को दूर करता है।
इस आसन को करने की विधि के लिये यहां पढ़ें - CLICK HERE

Pose # 4: पासासन
मासिकधर्म, साइटिका, हल्का पीठ दर्द, कंधे का दर्द या फिर गर्दन के दर्द को ठीक करने में यह पासासन काफी अच्छा माना जाता है। यह पोज़ थोड़ा टेढ़ा-मेढ़ा जरुर है लेकिन लगातार अभ्यास करने से यह सभी को आ जाता है। इस आसन से पीठ, कमर और एड़ियों की मसापेशियां स्ट्रेच होती हैं। यह यूट्रस को उत्तेजित करता है और कब्ज तथा पाचन को ठीक करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
