Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
दिन में कितनी बार करना चाहिये दांतों को ब्रश
दुनिया भर के हर डेंटिस्ट दांतों को रोजाना दो बार दो मिनट तक ब्रश करने की सलाह देते हैं। यदि आपके पास इतना भी करने का समय नहीं है तो रात में सोने से पहले दांतों को एक बार जरुर ब्रश करें। इस दौरान आपके मुंह में कम थूक बनता है, जो कि कैविटी पैदा करने वाले पदार्थों को बढ़ावा देने में मददगार होता है।
दांतों को ब्रश करने से आप उसमें फसे भोजन के टुकड़े और प्लाक को निकालने में मदद करते हैं, जो कि दांतों में बैक्टीरिया पैदा करने का कार्य करते हैं। ऐसे आहार जिसमें शक्कर की मात्रा अधिक होती है, उसे खाने के बाद जरुर दांत साफ कर लें क्योंकि बैक्टीरिया टूथ इनेमल पर अपना एसिड छोड़ता है। ऐसा होने पर दांत सड़ने लगते हैं।
READ: दांतों के दर्द को दूर भगाने के घरेलू उपाय

साथ ही प्लाक को अगर ना हटाया जाए तो यह दांतों पर अपनी पकड़ मजबूत बना लेगा और दांतों को कभी भी साफ नहीं रहने देगा। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपको दिन में कितने दफा दांतों को ब्रश करना चाहिये तो यह सीधा निर्भर करता है कि आपने उस दिन कौन सा खाद्य पदार्थ खाया है।
READ: चमकीले सफेद दांत पाने के 20 तरीके
यदि आपने किसी दिन एसिडिक आहार खाया या पिया है तो कम से कम 30 मिनट तक अपने दांत न ब्रश करें। ये एसिड हमारे टूथ इनेमल को कमजोर बना देते हैं और यदि इस पर आप ब्रश चलाएंगे तो इनेमल तुरंत ही हट जाएगा, जिससे दांतों पर ठंडा गरम लगने लगेगा।
कई लोग यह भी कहते हैं कि खाना खाने के बाद या फिर चीनी युक्त पेय पीने के बाद दांतों को केवल पानी भर से धो लेने से भी काम चल जाता है। अगर आप को हर खाने के बाद दांत पर ब्रश चलाने की आदत पड़ चुकी है तो, आप केवल पानी से भी अपने दांतों को साफ कर सकते हैं।
TIPS: यदि प्रत्येक नाश्ते एवं भोजन के बाद नमक पानी मिले या फिटकरी के पानी का कुल्ला करें तो दांतों की सेहत के लिए अच्छा रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications