Latest Updates
-
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि
बाएं ओर करवट ले कर सोने के बेहतरीन फायदे

सोना हमारी दिनचर्या का एक बहुमूल्य अंग माना गया है। सोते वक्त हम जिस भी पोजिशन में लेटते हैं उसका भी हमारे शरीर पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। इंसान का एक ही करवट में रातभर लेटे रहना नामुमकिन है, आप को जिस भी करवट आराम मिलता है उस ओर सो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाएं ओर करवट कर के लेटने से आपको कई फायदे हो सकते हैं?
READ: दोपहर की झपकी जरुर लें क्योंकि इससे होते हैं ये फायदे
बाएं ओर करवट लेट कर सोने से कई बीमारियां, दिल का रोग, पेट संबन्धित खराबी, थकान, पेट का फूलना और अन्य शारीरिक समस्याएं हल हो सकती हैं। वहीं अगर आप बाएं की जगह दाएं ओर करवट ले कर सोते हैं, तो शरीर से टॉक्सिन ठीक प्रकार से फ्लश नहीं हो पाएगी, जिस वजह से पेट की बीमारी, दिल पर ज्यादा लोड पड़ना और हार्ट रेट का बढ़ना हो सकता है।
READ: नींद में आप के साथ भी होती हैं ये अजीबो गरीब चीज़ें...
जो लोग रात को सीधे सोते हैं, उन्हें उस दौरान ठीक से सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है। यह पोजीशन उन लोगों के लिये अच्छी नहीं मानी जाती जिन्हें अस्थमा या स्लीप एपनिया की बीमारी है। इसलिये आपको बाएं ओर करवट ले कर सोने की आदत डालनी चाहिये।
आइये जानते हैं सोने के लिये बाएं ओर करवट क्यूं किया जाना अच्छा माना जाता है...

घातक बीमारियां होती हैं दूर
बाएं ओर करवट लेने से शरीर में जमा टॉक्सिन धीरे धीरे लसीका तंत्र दृारा निकल जाता है। इसलिये खाना हज्म हो जाये इसके लिये मुनासिब ये है कि बायीं करवट सोया जाये ताकि लीवर और हाजमे के सिस्टम पर कोई दबाव न पड़े और वह अपना काम आसानी से कर ले।

लीवर और किडनियां अच्छे से काम करती हैं
हमारे शरीर से गंदगी निकालने का सबसे ज्यादा कार्य लीवर और किडनियों का ही है। इसलिये सोते समय इन पर ज्यादा प्रेशर नहीं डालना चाहिये।

पाचन सुधारे
बाएं ओर सोने से पेट और अग्न्याशय अपना काम जो कि खाना पचाने का कार्य है, उसको आराम से करने लगते हैं। अग्न्याशय से एंजाइम सही समय पर निकलना शुरु होता है। खाया गया भोजन भी आराम से पेट के जरिये नीचे पहुंचता है और आराम से खाना हज़म हो जाता है। जिन लोगों का हाज्मा गड़बड़ रहता है और बदहजमी की शिकायत रहती है, उन्हें डाक्टर बायीं करवट लेटने की सलाह देते हैं।

सुबह पेट आराम से साफ होता है
बाएं ओर सोने की वजह से ग्रेविटी, भोजन को छोटी आंत से बड़ी आंत तक आराम से पहुंचाने में मदद करती है। इस वजह से सुबह के समय आपका पेट आराम से साफ होगा।

दिल पर ज़ोर कम पड़ता है
बाएं करवट सोने से दिल पर जोर कम पड़ता है क्योंकि उस समय दिल तक खून की सप्पलाई काफी अच्छी मात्रा मे हो रही होती है। अब अगर दिल स्वस्थ रहेगा तो खून व आक्सीजन की सप्लाई आसानी से शरीर और दिमाग तक भी पहुंचेगा।

एसिडिटी और सीने की जलन
इस पोजीशन में सोने पर जो पेट का एसिड होता है, वह ऊपर की जगह नीचे की ओर ही जाता है, जिससे एसिडिटी और सीने की जलन नहीं होती।

वसा का पाचन और फैटी लिवर से बचाव
हम सभी जानते हैं कि लीवर बाइल जूस निकालता है और गॉल ब्लैडर अच्छी पाचन क्रिया के लिये जिम्मेदार है। बाएं ओर करवट कर के सोने से ये दोनों ही अपने काम ठीक प्रकार से करते हैं। इससे ज्यादा बाइल जूस निकलता है जिससे वसा ठीक प्रकार से पचता है। साथ ही लीवर में फैट जमा नहीं हो पाता।



Click it and Unblock the Notifications
