Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में जोड़ों की अकड़न और दर्द से कैसे करें बचाव
सर्दियों में मौसम में जोड़ों की समस्या जोर पकड़ लेती है। दर्द और जकड़न से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। जिन लोगों को गठिया आदि की समस्या होती है उनके लिए सर्दी का मौसम बेहद कष्टदायी होता है क्योंकि इस दौरान जोड़ों में सूजन आ जाती है और नसों में सिकुड़न आती है, साथ ही सूजन भी होने लगती है।
READ: गठिया रोग के दर्द को भगाने के 10 घरेलू उपाय
ऐसे में कई बार दर्द की दवाईयां खाना जरूरी हो जाता है। लेकिन यदि परिवार में किसी को ऐसी समस्या हर साल होती है तो आप आसान उपायों से उनके दर्द और जकड़न को कम कर सकते हैं। अगर आपको ही ये समस्या है तो बोल्डस्काई के इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।

1. संतुलित खुराक लेना:
शरीर को फिट रखना बेहद आवश्यक है, इसके लिए संतुलित आहार लें। विटामिन डी और के से भरपूर खाद्य सामग्री का सेवन अवश्य करें। विटामिन सी के लिए इस मौसम में संतरा और पालक, बंदगोभी व टमाटर का सेवन करें। ऐसे फलों और सब्जियों को खाएं कि शरीर में कैल्शियम की कमी न होने पाएं।

2. पर्याप्त मात्रा में पानी पीना:
दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पिएं। इससे शरीर में डिहाईड्रेशन नहीं होता है। साथ में ओमेगा 3 एसिड की खुराक भी लें, जो कि मछलियों में पाया जाता है।

3. एक्टिव रहें:
आलस्य न करें। चलें, टहलें। हमेशा बैठे या लेटे न रहेंं। इससे जोड़ों में जकड़न और महसूस होगी। डॉक्टर्स भी यही सलाह देते हैं।

4. सूर्य की रौशनी में बैठें:
धूप में बैठने से शरीर को विटामिन डी मिलता है। इसलिए, जोड़ों की समस्या वाले लोगों को दिन में 10 मिनट धूप में बैठना चाहिए। सर्दियों में 45 मिनट तक बैठने से काफी राहत मिलती है।

5. गर्म रहें:
हीटिंग पैड, गर्म पानी से सेंक, गर्म तौलिया आदि को दर्द वाली जगह पर लपेट कर रखें। ऐसा सिर्फ 20 मिनट तक ही करें, वरना ऊतकों को नुकसान पहुंच सकता है। बॉडी को वॉर्म बनाएं रखने वाली एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
