Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
स्वस्थ जीवन शैली जीने के 5 रहस्य
आपके दिन की अच्छी शुरुआत आपको पूरा दिन ऊर्जावान बनाए रखती है। अगर हम हर दिन स्वस्थ दिनचर्या का पालन करें, तो हमारी जिंदगी का हर दिन अच्छा बन जायेगा।
हर कोई लंबी, स्वस्थ और उपयोगी जिंदगी जीना चाहता है। लेकिन वास्तविकता बहुत कठोर होती है। जहाँ आज की दिनचर्या में हम घर और बाहर दोनों कामों को सभालने में लगे रहते हैं जिसमें हमे खुद के लिए समय नहीं मिल पता है। और उसके बाद जो समय मिलता है उसमें हम सोते हैं।
जिसकी वजह से हमे तनाव होने लगता है और तनाव एक ऐसी चीज़ है जो हमारी दिनचर्या से आसानी से जाता नहीं है। इसीलिए आज हम आपको, अपनी जिंदगी को स्वस्थ बनाने के लिए 5 बेहतरीन हेल्थ टिप्स देने जा रहें हैं।

अपने आपको प्यार करें
अगर पूरे दिन के तनाव को आप दूर करना चाहते हैं तो जाके ठन्डे पानी से नहाए। अपने दिन को प्लान करे हेल्थ स्पा ले, व्यायाम करें, या फिर कोई अच्छी किताब पढ़ें। इन सब से आपका तनाव कम होने लगेगा।

धूम्रपान छोड़े
अगर आपके अंदर धूम्रपान जैसी कोई भी आदत है तो उसे तुरंत छोड़ दें। होसकता है आपने इस आदत को तनाव से बचने के लिए ही अपनाया हो लेकिन लंबे समय तक इस आदत से आपकी सेहत ख़राब होने लगेगी।

अपने खान पान का ध्यान रखें
स्वस्थ रहने का यह अर्थ नहीं है कि आप खाना छोड़ दो। इसके विपरीत स्वस्थ रहने के लिए आपको अच्छा भोजन करने की आदत डालनी चाहिए। भोजन से हमें पोषण और उर्जा मिलती है जो हमें आगे बढ़ने में मदद करती है। कार्बोहाइड्रेट और वसा उर्जा का स्रोत होती है। कार्बोहाइड्रेट जो गेहूं में पाया जाता है हमारे शरीर के लिए अच्छा होता है साथ ही खूब सारा पानी पीएं।

व्यायाम
व्यायाम से आपके शरीर के अतिरित्क वजन को रोकने में मदद मिलती है और व्यायाम आपके शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को भी बर्न करता है। नियमित व्यायाम करने से आपके शरीर में कई तरह की बीमारियों से लड़ने की क्षमता आ जाती है और आपका मन भी अच्छा रहता है।

सेहत के बारे में जानकारी लें
जितना हो सके अच्छी सेहत और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने की कोशिश करे। इसके लिए टीवी पर सेहत से संबंधित कार्यक्रम देखेँ साथ ही हेल्थ मैगज़ीन पढ़ें जिससे आपको पता चल सके कि बाजार में नया क्या हो रहा है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
