Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
जीभ अगर सफेद हो गई तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
क्या आज कल आपको ऐसा महसूस होने लगा है कि आपके खाने का स्वाद थोड़ा फीका पड़ गया है या फिर मुंह से गंदी बदबू आने लगी है? तो आपको अपनी जीभ देखने की जरुरत है कि कहीं उस पर सफेद रंग की मैल तो नहीं जम गई है।
अगर जीभ पर वाइट कोटिंग हो गई है तो इसका मतलब है कि आप या तो बहुत ज्यादा स्मोकिंग या शराब का सेवन करते हैं या फिर आपको डीहाइड्रेंशन हो गया है, जिसके चलते मुंह सूखने की वजह से जीभ सफेद हो गई है।
या फिर ये भी हो सकता है कि आपको हाई फीवर हुआ हो या पीलिया। ऐसे लोग जो बहुत सी एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन करते हैं, उन्हें भी यह समस्या हो जाती है। पर अगर आपकी जीभ हर वक्त सफेद ही रहती है तो, आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिये क्योंकि यह किसी फंगल इंफेक्शन का संकेत भी सकता है।
वैसे तो बाजार में बहुत सारे माउथ वॉश उपलब्ध हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जो आपके काम आ सकते हैं।

एलोवेरा जैल
इसमें एंटीबैक्टरियल और एंटी इन्फिलिमेट्री गुण होते हैं, जो सफेद जीभ को साफ करने की क्षमता रखता है। मुंह में एलो वेरा जैल ले कर कुछ देर रखें और बाद में उगल दें।

हल्दी
इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। हल्दी का थोड़ा सा पावडर ले कर उसे जीभ पर रगड़े और फिर पानी से कुल्ला कर लें। इससे मुंह की बदबू भी दूर हो जाएगी।

नमक वाला गरम पानी
हल्का गरम पानी लें और उसमें आधा चम्मच नमक मिला कर उससे कुल्ला करें।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिला कर उससे जीभ साफ करें। इससे जीभ पर चिपकी गंदगी निकल जाएगी।

दही
दही एक प्रोबायोटिक पदार्थ है जो बैक्टीरिया और फंगस का खात्मा करती है। इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करें।

नींबू का रस
अपने मुंह को नींबू के रस से धोएं। इससे जीभी के बैक्टीरिया साफ होंगे।

लहसुन
लहसुन में एंटी फंगल गुण होते हैं, जो कि जीभ में लगे बैक्टीरिया का नाश करते हैं। आप अपने खानें में लहसुन को शामिल कर सकते हैं या फिर कच्ची लहसुन का सेवन कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
