Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
क्या आप जानते हैं कि आपके हाथ और पैर क्यों कांंपते हैं ?
क्या आपके हाथ या पैर कांंपते हैं? क्या हाथ और पैर का कापना अभी शुरू हुआ है या पहले से होता था ? क्या यह आपको तब होता है जब आप गुस्से में होते हैं? या यह किसी बीमारी के होने की शुरुवात है।
क्या आपके हाथ या पैर कांंपते हैं? क्या हाथ और पैर का कापना अभी शुरू हुआ है या पहले से होता था ? क्या यह आपको तब होता है जब आप गुस्से में होते हैं?
या यह किसी बीमारी के होने की शुरुवात है। इसका कोई भी कारण हो सकता है। लेकिन अगर चिकित्सा विशेषज्ञों की भाषा में कहा जाए तो इसे "ट्रेमर" नाम से जाना जाता है।

कपकपी आने के कारण
डॉक्टरों का अनुसार इस कपकपी आने का कारण ट्रेमर हो सकता है। यह एक तरह का नर्वस डिसऑर्डर है जिसमें पहले हाथ कापने लगते हैं, बाद में यह धीरे धीरे शरीर में फैलने लगती है। यही नहीं इससे कभी कभी आवाज भी कपकपाने लगती है। इस बीमारी में सबसे पहले हाथों पर असर होता है।
यह भी पढ़ें - जानें, शरीर कांपने के 6 कारण
इसके अलावा ट्रेमर जेनेटिक भी होते हैं, जैसे कि अगर यह बीमारी आपके माता पिता को हो, तो यह बच्चों में देखने को मिलती है। ट्रेमर वैसे तो इतनी खतरनाक बीमारी नहीं है। लेकिन अगर इस बीमारी की वजह से किसी के हाथ कापते हैं तो यह उसके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। 40 की उम्र या उसे अधिक के लोगों में यह बीमारी देखने को मिलती है। लेकिन यह इस उम्र में क्यों होता है इस पर शोध हो रहें हैं।
हाथों की कपकपी से पार्किंसन रोग होता है
हाथों में कपकपी आना पार्किंसन रोग जैसी बीमारी को जन्म देता है, जो आज दुनिया भर में फ़ैल रही है। यह जरुरी नहीं कि हर अल्जाइमर के मरीज़ को हाथ कां पने की शिकायत हो। लेकिन यह लक्षण कई मरीजों में देखने को मिलें है।

मल्टीपल स्क्लेरोसिस
इस बीमारी में मरीज़ का प्रतिरक्षा प्रणाली, दिमाग और नसें प्रभवित होती हैं, जिससे हाथ कापने लगते हैं।
अन्य लक्षण : अगर आपके हाथ कापते हैं, तो हो सकता है आपको कोई बीमारी ना हो। यह कभी कभी कुछ चीज़ों की कमी की वजह से भी होती है।
विटामिन बी 12 की कमी
विटामिन बी 12 की कमी से आपका तंत्रिका तंत्र प्रभावित होता है, जिससे हाथ कापने लगते हैं। इसलिए जरुरी है कि आप अंडे, मछली, और दूध से बनी चीज़ें खाएं। यह भी पढ़ें- विटामिन बी 12 की कमी पूरी करेंगे ये खाद्य पदार्थ

ड्रग्स
वे सभी दवाएं खाना बंद कर दें। जिससे डोपामाइन नाम का रसायन दिमाग में बनना बंद हो जाता है। क्योंकि इससे भी हाथ में कपकपी होने लगती है।
डैमेज नर्व
हाथ और पैरों में इसलिए भी कपकपी आ सकती है, अगर आपको कोई चोट लगी हो, जिससे आपकी नसों को नुकसान हुआ है।

तनाव
आज की तनावपूर्ण जीवन शैली में जिन लोगों को बहुत गुस्सा आता है या जिनकी नींद नहीं पूरी होती हैं उन्हें ट्रेमर जैसी बीमारी होने का डर रहता है।
लो ब्लड शुगर
इससे शरीर में तनाव से लड़ने की छमता कम हो जाती है जिसे व्यक्ति के हाथ कापने लगते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
