Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
परिवार में हर बीमारी आनुवांशिक रूप से नहीं आती, जानें कैसे
परिवार में एक समान जीवन शैली और परिवारजनों के जींस से या आनुवांशिक रूप से बीमारियाँ एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जाती हैं। अध्ययन के अनुसार परिवार का एक समान वातावरण जैसे कि रहने की जगह, खाने की आदतें आदि से एक व्यक्ति से दूसरे में बीमारियाँ पहुँचती हैं।
ABOF End Of Season Sale! Get Upto 60% Off on Fashion Wear For Both Men and Women Hurry Up!
जर्नल नेचर जिनेटिक्स में छपी रिसर्च, जिसमें कि यू. के. बायोबैंक का डाटा इस्तेमाल किया गया, इसमें वर्ष 2006-2010 में देश भर के 40 से 69 साल के 500,000 लोगों को लिया गया। इस रिसर्च का उद्देश्य बीमारियों की रोकथाम, जांच और खतरनाक और जानलेवा बीमारियों के इलाज को बेहतर बनाना था।

ब्रिटेन में एडिनबर्ग युनिवर्सिटी से संबद्ध रोसलिन इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर क्रिस हैले के अनुसार यू.के. बायोबैंक की ये बड़ी स्टडी हमें कई खास बीमारियों में जींस या आनुवंशिकी की भूमिका के बारे में बताती है।
इसमें उन बीमारियों के बारे में बताया गया है जो कि परिवार के साथ एक जैसा वातावरण शेयर करने से हो सकती हैं जैसे कि दिल की बीमारी, हाइपरटेंशन और तनाव आदि। ऐसे ही कुछ बीमारियाँ है जिंका परिवार से कोई संबंध नहीं है जैसे कि पागलपन, स्ट्रोक और पार्किंसंस डीजेज़ आदि।
पुरानी स्टडीज़ में उन जींस की पहचान की गई जो कि विभिन्न बीमारियों से जुड़े हुये हैं, लेकिन किसी बीमारी को विकसित होने में व्यक्ति की जीवनशैली की भूमिका के बारे में ही बताती हैं। नई रिसर्च में 12 सामान्य बीमारियों के उदाहरण लिए गए हैं जैसे कि ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियाँ, कैंसर और मानसिक बीमारियाँ।
आपस में वातावरण को शेयर करने के प्रभाव को शामिल किए बिना वैज्ञानिक आनुवांशिक परिवर्तन के महत्व की गणना औसतन 47 प्रतिशत अधिक करते हैं। इसलिए वातावरण शेयर करने के प्रभाव को जानना बहुत जरूरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
