Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
जली हुई जीभ को कैसे पहुंचाएं आराम, जानें घरेलू उपचार
कभी- कभी हम गलती से गरम-गरम चाय या कॉफी पी लेते हैं या फिर जलना हुआ खाना मुंह में डाल लेते हैं और फिर हमारी जीभ जल जाती है।
जीभ जलने का एहसास काफी खराब होता है। जब जीभ जलती है तो कुछ भी खाने पर जलन होती है तथा मुंह का टेस्ट ही चला जाता है।
हमें खाना या पेय पदार्थ कभी भी गरम-गरम नहीं खाना चाहिये क्योंकि जब जीभ जल जाती है तो कई दिनों तक अटपटा लगता है।
जली हुई जीभ को राहत पहुंचाने के लिये आज हम आपको एक से बढ़ कर एक सरल घरेलू उपचार बताएंगे, जिसे आप प्रयोग कर सकते हैं। आइये जानें...

बेकिंग सोडा
यह क्षारीय प्रकृति का होता है, जो मुंह की एसिडिटी को कम करता है और गरमाहट से आराम दिलाता है। जीभ जलने पर बेकिंग सोडा और पानी से कुल्ला करें।

प्लेन फूड खाएं
अगर आप मसालेदार खाना खाते हैं तो उस दिन सादा भोजन करें। सलाद और उबला भोजन काफी आराम दिलाता है।

आइस क्यूब चूसिये
अगर जीभ जल जाए तो आप फ्रिज में रखी हुई ठंडी-ठंडी फर्फ का टुकड़ा मुंह में डाल कर कुछ देर के लिये चूसें। पर ध्यान रखें कि आइस क्यूब को इस्तेमाल करने से पहले उसे गीला करें नहीं तो वह जीभ पर चिपक जाएगी।

दही खाएं
जीभ जनने पर एक चम्मच ठंडी दही को कुछ सेकेंड के लिये अपने मुंह में रखें। यह बहुत ठंडक और आराम देती है। आप एक गिलास ठंडा दूध पीकर देख सकते हैं।

जीभ पर चीनी छिडकें
जले हुए हिस्से पर एक चुटकी सफेद चीनी छिडकें और उसे कम से कम एक मिनट रखें और घुलने दें। इस प्रकार दर्द और जलन में आराम मिलता है।

शहद खाएं
एक चम्मच शहद को जीभ पर रखें और फिर उसे खाएं। शहद एक प्राकृतिक और आराम देने वाला पदार्थ है जिसे जली हुई जीभ के दर्द को कम करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

विटामिन E का सेवन
विटामिन ई तेल की कुछ बूंद जीभ पर डालें। इससे जल्द आराम मिलेगा।

मुँह से साँस लें
जब आप मुँह से साँस लेंगे तो साँस लेते समय बाहर की ठंडी हवा जीभ पर लगेगी जिससे आराम मिलेगा।

चुइंग गम चबाएं
पेपरमिंट वाले चुइंग गम आपकी जीभ को ठंडक पहुँचायेंगे और आपको आराम मिलेगा। ये मुंह में थूक बनाने का काम जल्दी करते हैं जिससे मुंह हमेशा गीला रहेगा और दर्द से आराम मिलेगा।

एलो वेरा जेल
जीभ जलने पर पेड़ से सीधे एलोवेरा तोड़ कर उसके जेल को लगाएं। आप चाहें तो इस जेल को आइस क्यूब में जमा कर उसे जीभ पर लगा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
