Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के आसान तरीके
पहली चीज़ जो आपको करनी है वह है धूम्रपान करना छोड़ें। धूम्रपान करने से आपके दिल और फेफड़ों को काफी नुक्सान होता है।
कमज़ोर प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को कमज़ोर बना देती है। प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को विभिन्न रोगों से बचाने में मदद करती है। यह प्राकृतिक व्यवस्था है। प्रतिरक्षा प्रणाली हानिकारक तत्वों का पता लगाने और इन तत्वों के खिलाफ लड़ने में शरीर की मदद करती है।
हालांकि प्रतिरक्षा प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन फिर भी कई ऐसे खाद्य पदार्थ है। जो बॉडी की इम्यून रिस्पांस को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।

पहली चीज़ जो आपको करनी है वह है धूम्रपान करना छोड़ें। धूम्रपान करने से आपके दिल और फेफड़ों को काफी नुक्सान होता है।

तंबाकू के धुएं में हानिकारक पदार्थ होते हैं जो धुएं के साथ पूरे शरीर में फ़ैल जाते हैं और शरीर में ऑक्सीजन की कमी करने लगते हैं। साथ ही इससे शरीर की कोशिकाओं को नुक्सान पहुचता है जिससे लड़ने के लिए प्रतिरोध प्रणाली को लगातार काम करना पड़ता है।

रोज़ व्यायाम करें इसे प्रतिरोध प्रणाली मज़बूत होती है। शारीरिक व्यायाम न केवल अपने हृदय को मजबूत करता है बल्कि इससे आपका मूड अच्छा रहता है साथ ही तनाव कम होता है और प्रतिरोध प्रणाली अच्छी रहती है।

व्यायाम करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है साथी ही पूरे शरीर में सफेद रक्त कोशिकाएं अच्छे से पहुंचती है जिसे कुछ ऐसे हार्मोन पैदा होते हैं जो प्रतिरक्षी तंत्र को किसी भी संक्रमण से बचते हैं।

इसके आलावा प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत रखने के लिए आपको अच्छी नींद की जरुरत पड़ती है क्योंकि आपने यह महसूस किया होगा कि जब आपकी नींद पूरी नहीं होती है तो आपको सर्दी ज़ुखाम या कोई अन्य संक्रमण जल्दी पकड़ लेते हैं।
पर्याप्त नींद न मिलने से शरीर में तनाव वाले हार्मोन बहुत तेज़ी से बढ़ने लगते हैं। बढ़ते बच्चों के लिए 7 से 9 घंटे की नींद उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखने के लिए स्वास्थ वर्धक आहार खाये। इससे प्रतिरक्षा प्रणाली को किसी भी तरह के रोगों से मुकाबला करने की दुगनी शक्ति मिलती है। जितना हो सके हरे पत्तेदार साग, सब्जियां और फल खाये और पर्याप्त पानी पीएं जिससे आपका शरीर हाइड्रेटेड रहे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications