Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जानिये आपके पैर आपकी हेल्थ के बारे में क्या बताते हैं
हमारे पैर हमारी सेहत के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। इसीलिए पैरों में होने वाले बदलाव को ध्यान से देखना चाहिए क्यों कि हो सकता है कि वह किसी बीमारी का संकेत बतस रहे हों।
हमारे पैर हमारी सेहत के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। इसे हमारे शरीर का एक मुख्य अंग कहा जाता है। इसीलिए पैरों में होने वाले बदलाव को ध्यान से देखना चाहिए क्यों कि हो सकता है कि वह किसी बीमारी की शुरुआत हो।
पैरों में कुछ बदलाव दिखाई देने पर यह शुगर, थाइराइड या फिर दिल की बीमारी का लक्षण हो सकता है। जैसे अगर पैरों के बाल झड़ रहें हो तो इसका मतलब है कि आपके पैरों में रक्त प्रवाह ठीक नहीं है।
इससे यह भी पता चलता है कि आपका ह्रदय भी कमज़ोर हो गया है जिसकी वजह से वह पर्याप्त खून पैरों तक नहीं पंहुचा पा रहा है।

क्या आपके पैरों में आधी रात में ऐंठन होती है? क्या ऐंठन की वजह से आप ठीक से दौड़ नहीं पाते हैं? अगर हां, तो हो सकता है कि आपको डीहाइड्रैशन या कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम की कमी हो। इसके गंभीर मामलों में आपको नर्वे डैमेज या सर्कुलेशन की समस्या होती है ।

क्या आपके पैर ठंडे हो जाते हैं ? अगर हां, तो आप हाइपोथायरायडिज्म से पीड़ित हैं। इसके कारण आप को अवसाद, वजन बढ़ना, बाल गिरना, शुष्क त्वचा और बाल जैसी परेशानियां होंगी। इसलिए तुरंत ब्लड टैस्ट कराएं और हाइपोथायरायडिज्म की दवाएं लेने शुरू कर दें।

अगर आपके पैर में कोई घाव है और वह ठीक नहीं हो रहा है, तो तुरंत जाँच कराएं, क्योंकि हो सकता है आपको मधुमेह या कैंसर हो। इसके साथ ही अगर आपके पैर का अंगूठा अचानक बड़ा हो गया हो, तो उसे अनदेखा ना करें, क्योंकि इसका मतलब यह हो सकता है कि आपको कोई संक्रमण, सूजन की बीमारी, या गठिया की बीमारी हो।

अगर आपके पैर सुन्न हो जाते हैं तो तुरंत इसकी जाँच कराएं, क्योंकि इसका मतलब हो सकता है कि आपको मधुमेह या न्यूरोपैथी की समस्या हो, या फिर यह कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट हो सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
