Latest Updates
-
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी
इमली टेस्टी होने के साथ होती है एक औषधि, जानिए इसके फायदे
आपने कभी ना कभी तो इमली जरूर ही खाई होगी इमली का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। बचपन में आपने अपने स्कूल के पास की दुकानों में इमली बिकते हुए जरूर देखा होगा। भारत में लगभग सभी गांवों में पाया जाने वाला पेड़ इमली का है।
इमली का पेड़ बहुत ऊंचे, लम्बे, हरे-भरे फलों से लदा हुआ होता है। इसका पेड़ लगभग 70-80 फुट तक ऊँचा और टहनियों से भरा होता है। इसकी टहनियों पर पत्ते हरे, छोटे और खाने में खट्टे होते हैं। इसके पत्ते और फूल एक ही समय में आते हैं। इमली का पेड़ एक ऐसा है जिसके सभी भागों का औषधि के रूप में उपयोग होता है।
इमली कच्ची हो या पकी हुई, हेल्थ के लिए दोनों फायदेमंद है। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स जैसे कैल्शियम, विटामिन्स और पोटैशियम ब्लड प्रेशर और जोड़ों का दर्द दूर करने में फायदेमंद है। इमली सीमित मात्रा में खाना चाहिए। आइए जानते है इमली खाने के फायदे....

पागलपन से बचाती है इमली
इमली एक बहुत ही असरदार आयुर्वेदिक औषधि भी है। अगर आपके आस पड़ोस में कोई दिमागी बीमारी से ग्रसित है तो आपको इसकी मदद करनी चाहिए। आपको 20 ग्राम इमली को पानी में पीसकर छानना है और रोज रोगी को पिलाना है इससे उसको जल्द ही फायदा मिल जाएगा।

हड्डियों के लिए
बढ़ती उम्र में हड्डियों में कमजोरी आना और फ्लोरोसिस की बीमारी हो जाती है। इमली का उपयोग इसमें आराम देने के लिए किया जाता है। फ्लोरोसिस में दांतों का पीला पड़ना, जोड़ो में अकड़न, हड्डियों में वजन बढ़ना आदि हो जाता है। इमली का पानी गर्म करके पीने से इस रोग में आराम मिलता है।

दाद की समस्या से राहत
अगर आपको दाद की समस्या है तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है इमली से आपकी ये समस्या खतम हो सकती है। इमली को घिसकर नींबूं के साथ मिलाकर दाद पर लगाने से आराम मिलती है।

इमली की तासीर होती है गर्म
इमली खाना शायद ही किसी को पसंद ना हो पर क्या आप जानते है कि इस समय इमली की कई वैराइटी मार्केट में उपलब्ध है। पकी इमली का स्वाद खट्टा-मीठा होता है। कच्ची इमली खट्टी, भारी व वायुनाशक होती है। पकी इमली एसीडिटी कम करने वाली, कब्जस दूर करने वाली, गर्म तासीर वाली, कफ तथा वायुनाशक प्रकृति की होती है।

वजन कम करने के लिए
इमली में कई औषधी गुण होते हैं जो वजन कम करने और शरीर को चुस्त रखने में मदद करते है। इमली में हयड्रोक्सिल एसिड होता है जो शरीर में जमा वसा को कम करके शरीर का वजन घटाने में मदद करता है।

ब्यूटी के लिए इमली का इस्तेमाल
अगर आप अपने चेहरे को सुंदर बनाना चाहते है को आपको इमली खाने के साथ भी बहुत से फायदे है। खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ इमली औषधीय गुणों से भी भरपूर होती है। इसका इस्तेमाल किचन के साथ सौंदर्य प्रसाधनों में भी किया जाता है। इमली में भरपूर मात्रा में विटामिन सी ,कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैगनीज, आयरन और फाइबर जैसे एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इमली इस लिहाज से भी बहुत फायदेमंद है।

मार्केट के फेसवाश को कहें गुडबाय
इमली जितनी खाने में अच्छी होती है उसके अलावा भी इसके कई फायदे है। इमली एक बहुत अच्छा फेसवॉश, स्क्रब और टोनर होता है। इमली के पानी से चेहरा धोने से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। इमली में विटामिन सी होने से त्वचा में चमक आती है। इमली के पेस्ट को चेहरे पर हल्के हाथों से मलने से चेहरे की रंगत बढ़ जाती है। इमली को पानी में भिगोंकर कुछ देर बाद हाथ में मलकर धीरे-धीरे चेहरे की स्क्रबिंग करें। ऐसा करने से आपके चेहरे की रंगत निखर जाएगी और आपके बाजारू प्रोडक्ट पर खर्च होने वाले पैसे भी बचेंगे।

बाल धोने के लिए
इमली का इस्तेमाल बालों के लिए काफी उपयोगी है। इमली में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो बालों में मौजूद रूसी को साफ कर देते हैं। साथ ही इसके पानी से बाल धोने से बाल चमकदार भी बनते हैं।

हल्की चोट, मोच लगना
इमली की ताजा पत्तियाँ हल्की चोट-मोच लगने पर आराम देती है। इमली की पत्तियों को उबालकर, उबले पानी से मोच या टूटे अंग पर सेंकने से आराम मिलता है। ऐसा करने से जमा हुआ रक्त फ़ैल जाता है।

गले की सूजन
सर्दियों के दिनों में गले में सूजन होना या गले का इन्फेक्शन आम बात है। इमली के पानी से गार्गल्स करने से गले की सूजन कम हो जाती है। 10 ग्राम इमली को 1 लीटर पानी में तब तक उबालें जब तक पानी आधा लीटर रह जाए। उबले पानी में 2 चम्मच गुलाबजल मिलाकर गरारे या कुल्ला करने से गले की सूजन में आराम मिलता है ।



Click it and Unblock the Notifications
