Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
आपके पेट में अपेंडिक्स फटने वाला है, इन 5 लक्षणों से पहचानें
अगर आपके पेट में कभी-कभी तेज दर्द उठता है और यह अपेंडिसाइटिस के कारण है, तो आपको सचेत रहने की जरूरत है।
अगर आपके पेट में कभी-कभी तेज दर्द उठता है और यह अपेंडिसाइटिस के कारण है, तो आपको सचेत रहने की जरूरत है।
अगर सही समय पर इसका इलाज नहीं किया गया, तो यह पेट में फट सकता है। हालांकि अपेंडिक्स के हर प्रकरण में ऐसा नहीं होता है, लेकिन लंबे समय तक इसकी जांच न होना इस खतरे को बढ़ा सकता है।

1) जब पेट में तेज दर्द होने लगे
जब आपके पेट में तेज और असहनीय ऐसा दर्द हो, जैसा कि पहले कभी न हुआ हो, तो आपको तुरंत इसकी जांच कराने की जरूरत है। नाभि से आगे नीचे ओर दाहिने तरफ होने पर होने वाला दर्द ही अपेंडिस का दर्द हो सकता है। कई बार यह दर्द या असहजता चलते समय, खांसते समय या कार में बेठे हुए किसी उछाल से भी अचानक हो सकती है। इसका मतलब यह भी हो सकता है कि अपेंडिक्स विस्फोट होने की कगार पर है या फिर फट चुका है। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

2) मतली या उल्टी जैसा महसूस होना
अगर आप पेट के दाहिने तरफ तेज दर्द के साथ-साथ ऊबकाई, उल्टी, खाने से अरूचि या भूख में कमी महसूस कर रहे हैं, तो यह अपेंडिसाइटिस के खतरनाक लक्षण हो सकते हैं। कई बार अपेंडिक्स की सूजन आपकी जीआई ट्रैक्ट और नर्वस सिस्टम को प्रभावित करते हैं जिससे आपको मतली और उल्टी जैसा महसूस होता है।

3) बार-बार पेशाब आना
कई लोगों में अपेंडिसाइटिस पेडू के नीचे भी होता है, जिससे यह मूत्राशय के करीब होता है। ऐसे में अगर मूत्राशय अपेंडिक्स से संक्रमित होता है, तो आप बार-बार पेशाब जाने के लिए प्रेरित होते हैं एवं पेशाब करते समय दर्द होता है।

4) बुखार आना
बुखार आना या ठंड लगना जैसी समस्याएं आपके शरीर में किसी प्रकार के संक्रमण की ओर इशारा करती है। अगर आपका अपेंडिक्स संक्रमित है, तो आपका शरीर कई तरह से रसायनों को बाहर निकालकर आपको इसका संकेत देता है। ऐसे में आपको पेट दर्द के साथ तेज बुखार और अन्य समस्याएं भी हो रही हों, तो तुरंत डॉक्टर से समपर्क करें।

5) ध्यान नहीं लगना
अगर आप ज्यादातर कन्फ्यूज रहने लगे हैं और दिमाग फोकस नहीं कर पा रहा, तो यह इंफेक्शन बिगड़ने का कारण हो सकता है। इस स्थिति में इंफेक्शन बढ़कर शरीर के अन्य हिस्सों को रक्त के जरिए प्रभावित करता है और खून में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है। यह जरूरी नहीं अपेंडिसाइटिस से जुड़ा मसला हो, बल्कि कोई ओर गंभीर समस्या भी हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
