Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
आखिर क्या कारण है कि आपके हाथ पड़ जाते हैं सुन्न
यदि किसी बीमारी का समय पर पता चल जाए और उसका सही उपचार हो जाए तो गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। कई बार ऐसा होता है कि कुछ छोटे मोटे लक्षण भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन जाते हैं और यदि सही समय पर इसका उपचार नहीं किया गया तो ये घातक सिद्ध हो सकता है।
जैसा कि हम जानते हैं कि सुन्न होना वह स्थिति होती है जिसमें कई कारणों से व्यक्ति शरीर के किसी विशेष भाग में कोई सनसनी महसूस नहीं होती।
Also Read: हाथ-पैर सुन्न पड़ जाएं तो अपनाएं ये घरेलू उपचार
सुन्न होने के साथ साथ कुछ चुभन का अनुभव भी होता है। तो आइये देखें कि हाथों का सुन्न होना इन खतरनाक बातों की ओर संकेत करता है।

1. टेनिस एल्बो
यह वह स्थिति होती है जिसमें कोहनी के रंध्रों में लगातार टूट फूट होती रहती है। इसके कारण हाथों में दर्द हो सकता है और हाथ सुन्न हो सकते हैं।

2. हाइपोथायराइडिज्म
यह ऐसी स्थिति होती है जिसमें थाईराइड ग्रंथि पर्याप्त मात्रा में थाईराइड हार्मोन्स का उत्पादन नहीं करती। इसके कई लक्षण हैं जिनमें हाथों का सुन्न होना भी एक लक्षण है।

3. शराब की आदत
शराब की आदत या बहुत अधिक मात्रा में शराब पीने से भी शरीर के विभिन्न भागों की नसें खराब हो जाती हैं जिसमें हाथों की नसें भी शामिल हैं। इसके कारण हाथ में दर्द और हाथों का सुन्न हो जाना आदि समस्याएं हो सकती हैं।

4. गुइल्लैने -बर्रे सिंड्रोम
यह ऑटोइम्यून बीमारी है जिसके कारण शरीर के कई भागों की नसों में खराबी आ जाती है जिसमें हाथ भी शामिल हैं। इससे हाथों का सुन्न होना, कमज़ोर होना और चुभन का अनुभव होना शामिल हैं।

5. ल्य्मे डिज़ीज़
यह एक संक्रामक बीमारी है जो टिक बाइट्स (एक प्रकार के कीड़े के काटने के कारण) होती है जो नसों को प्रभावित करती है। इसके लक्षणों में फ्लू, हाथों का सुन्न होना और थकान शामिल हैं।

6. स्ट्रोक
कभी कभी मस्तिष्क से हाथों को रक्त प्रवाह नहीं हो पाता जो स्ट्रोक अटैक का मुख्य कारण है। हाथों का सुन्न होना इसी का एक लक्षण है।

7. गन्ग्लिओन सिस्ट्स
गन्ग्लिओन सिस्ट्स छोटी, नॉन कैंसरस सिस्ट्स होती हैं जो मांसपेशियों में या हाथों के रंध्रों में होती हैं जिसके कारण अवांछित लक्षण जैसे हाथों में दर्द और हाथों का सुन्न होना आदि होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
